google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

विशाल सिंह हत्याकांड ; सुबह सुबह एनकाउंटर… पुलिस पर उठ रही उंगलियाँ

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
645 पाठकों ने अब तक पढा

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट

देवरिया जिले में हुए 22 वर्षीय विशाल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा खान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एकौना थाना क्षेत्र के बघड़ा पुल के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है।

विशाल सिंह की हत्या और आंदोलन की पृष्ठभूमि

गोरखपुर के द्विग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में बीकॉम के दूसरे वर्ष के छात्र विशाल सिंह, शनिवार रात अपने घर से बुलाए जाने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब विशाल, कुछ दिनों पहले देवरिया में हुए नेहाल सिंह हत्याकांड के खिलाफ करणी सेना भारत के प्रदर्शनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

विशाल, नेहाल सिंह के परिवार के लगातार संपर्क में थे और इस हत्याकांड को लेकर आंदोलनरत थे। विशाल की हत्या के बाद उनके पिता विनीत सिंह ने आरोप लगाया कि यह हत्या सुनियोजित थी।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

मंगलवार सुबह पुलिस ने विशाल सिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मोहम्मद राजा खान को बघड़ा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में राजा खान के अलावा फैज रैनी, राहुल अली और विनोद जायसवाल सहित अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

अन्य आरोपी और पुलिस की कार्रवाई

हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

हत्याकांड के बाद देवरिया पुलिस पर दबाव बढ़ गया। सोमवार देर शाम एसपी संकल्प शर्मा ने एकौना थाने के थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया और उनकी जगह अभिषेक राय को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया।

करणी सेना का अल्टीमेटम

विशाल सिंह की हत्या के बाद करणी सेना भारत के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने उनके परिवार से मुलाकात की और 48 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि हत्यारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो करणी सेना बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को केवल पैर में गोली मारने का नाटक बंद करना चाहिए और अपराधियों के सिर और सीने पर निशाना लगाना चाहिए।

पुलिस का बयान

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस हत्याकांड ने देवरिया और आसपास के इलाकों में आक्रोश पैदा कर दिया है। करणी सेना और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं खड़ी की हैं, और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close