google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

एक पौधा माँ के नाम ; भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
119 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया , सलेमपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा सलेमपुर मण्डल द्वारा डाक बंगला परिसर सलेमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने पदाधिकारियो के साथ डाक बंगला परिसर में आम का पौधरोपण किया।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है।

जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, किसान मोर्चा द्वारा 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच मे जिले के सभी मंडलो में वृहद पौधरोपण का आयोजन किया जाएगा, जिसमे किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी और मण्डल के पदाधिकारी भाग लेंगे।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है। बिगड़ते पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए, समय पर वर्षा के लिए, अच्छे खेती के लिए पौधरोपण जरूरी है। पेड़ पुत्र के समान भावना से किसी भी उत्सव को सफल बनाने हेतु लोग एक पौधा अवश्य लगाएं। 

मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल, धनुषधारी मणि, नवीन सिंह, प्रमोद शाही,अजय दूबे वत्स, हिमांशु सिंह, गब्बर दूबे, रविशंकर मिश्र, अनूप उपाध्याय, दिग्विजय नाथ तिवारी,अजय गौतम, दीपक श्रीवास्तव, राकेश दूबे, अनिल ठाकुर, छेदी जायसवाल, अवधेश मद्देशिया, शैलेश दूबे, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। 

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close