google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोरखपुर

साथ जीने मरने की कसम खाई और बाद में मुकर भी गया, हताश प्रेमिका ने उठाया ये कदम… सब रह गए हैरान

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
124 पाठकों ने अब तक पढा

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट

गोरखपुर। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के धोखेबाजी से डिप्रेशन में आई शादीशुदा महिला ने मेडिकल स्टोर पर ही नींद की 30 गोली खरीद कर खा लीं।गोलियां खाते ही महिला के कदम लड़खड़ाने लगे। महिला को लड़खड़ाता देखकर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की आपबीती पुलिस भी हैरान हो गई।महिला ने अपने प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

मऊ जिले के मधुबन की रहने वाली है महिला

जानकारी के मुताबिक मऊ जिले के मधुबन की रहने वाली महिला की पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा हुआ। इसके बाद पति से उसका विवाद होने लगा। कुछ दिन साथ रहने के बाद दोनों अलग रहने लगे। महिला ने इसके बाद फार्मासिस्ट कोर्स की इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप किया। 

महिला का कहना है कि पढ़ाई के दौरान महिला किराए पर मकान लेकर रहने लगी। इसी बीच एक युवक से उसका परिचय हुआ, धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने महिला को सुनहरे ख्वाब दिखाकर उसे और उसके बच्चे को अपनाने का भरोसा दिलाया शादी का वादा भी किया।

धीरे धीरे युवक से बढ़ती गईं नजदीकियां

युवक की बातों में आकर वह और नजदीक आ गई, इस बीच दोनो के कई बार फिजिकल रिलेशन भी बने। महिला ने बताया कि युवक अक्सर उसके पास आता था और रात में उसी के साथ रुकता था। दोनों बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि युवक उसके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक कुछ दिन के बाद उससे दूरी बनाने लगा। युवक ने उसका नम्बर तक ब्लॉक कर दिया। आरोपित युवक द्वारा धोखा दिए जाने से नाराज होकर युवक को मिलने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं नहीं आया।

प्रेमी ने बनाई दूरी तो डिप्रेशन में आई महिला

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों बाद युवक उससे दूरी बनाने लगा, ऐसा देख वह डिप्रेशन में आ गई।शनिवार की शाम वह राप्तीनगर के एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची और अल्प्राजोलम की 30 गोलियां खरीदकर एक साथ निगल ली। 

गोलियां खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। सड़क पर चलते समय उसके कदम लड़खड़ाने लगे। हालत बिगड़ती देख आसपास के लोगों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद विवाहिता को पुलिस की मदद से बीआरडी मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close