google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी दुर्गावती के प्रतिमा का अनावरण किया, विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संतोष कुमार सोनी और सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और वहां स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही एक बार फिर बांदा आएंगे और कई नई योजनाओं और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के हित में अधिक से अधिक विकास कार्य सुनिश्चित करें और किसी भी कठिनाई के समाधान के लिए उनसे संपर्क करें।

मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे तय प्रोटोकॉल से करीब 15 मिनट पहले रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड पहुंचे। यहां उनका स्वागत जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह और अन्य भाजपा नेताओं ने किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत के दौरान जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर लगी रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। बटन दबाकर प्रतिमा का उद्घाटन करते हुए उन्होंने रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

इसे भी पढें  पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, ऐसे हुई पहचान

मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेलंगाना भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की स्वर्गीय मां को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव महुआ पहुंचे। वहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा के लिए शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने चंद्रशेखर की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

[the_ad id=”122519″]

महुआ गांव से मुख्यमंत्री पुनः रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लौटे और सुबह 11:43 बजे हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पूरे कार्यक्रम को प्रशासन ने सुचारू रूप से संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देने का संकेत था, बल्कि उन्होंने जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश भी दिया।

188 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close