google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोंडा

नवविवाहिता के हाथ की मेंहदी भी अभी सूखी नहीं और पति ने मौत की नींद सुला दी… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के नेवादा हाशिमपुर गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव उसके घर के अंदर जमीन पर पड़ा हुआ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के परिवार के सदस्य, जिनमें पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग शामिल हैं, घटना के बाद से फरार हैं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी, जिसके बाद मृतका के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

पिता का आरोप: दहेज के लिए बेटी की हत्या

मृतका की पहचान शिवानी (25) के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को कौड़िया थाना क्षेत्र के अहिया चेत गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। शिवानी के पिता, फूलचंद दुबे ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर शिवानी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

इसे भी पढें  जल शक्ति राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

[the_ad id=”121536″]

फूलचंद दुबे ने दावा किया कि उनकी बेटी को फंदे से लटका कर हत्या कर दी गई और बाद में शव को उतारकर जमीन पर लिटा दिया गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में कौड़िया थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति सुनील कुमार मिश्रा, ससुर ननकू मिश्रा, सास सावित्री देवी, जेठ संजय मिश्रा, देवर छोटू मिश्रा और जेठानी राधा मिश्रा के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

[the_ad id=”122669″]

सात माह की शादी, हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी

फूलचंद दुबे ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी की शादी को अभी सिर्फ सात महीने ही हुए थे। शादी के दौरान दहेज भी दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष की लालच खत्म नहीं हुई। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा, जो अंततः उसकी मौत का कारण बन गया।

इसे भी पढें  पूर्व प्रधान हरिभान सिंह का अकास्मिक निधन, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

[the_ad id=”122519″]

यह घटना समाज में दहेज प्रथा और उससे जुड़े अपराधों की गंभीरता को फिर से उजागर करती है। इस मामले ने ग्रामीण क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

556 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close