google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशगोंडा

संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली… मामला अवैध असलहे का

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

गोंडा। युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध असलहा से अचानक फायर हो जाने के कारण गोली उसके पेट में लग गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक को गोली लगने की घटना को लेकर लोग तरह की चर्चा कर रहे हैं। युवक गंभीर बीमारी से पीड़ित भी बताया जा रहा है।

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव शेरापार के रहने वाले संतोष कुमार गुप्ता 26 वर्ष अवैध असलहा हाथ में लेकर कुछ कर रहे थे। अचानक फायर होने से गोली उनके पेट में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक संतोष काफी दिनों से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। युवक को खुद के असलहा से गोली लगने को लेकर लोग तरह की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास में उन्हें गोली लगी है। 

लेकिन सवाल यह उठता है कि उसके पास अवैध असलहा आया कहां से वही यह भी चर्चा है कि असलहा साफ करते समय गोली चलने से युवक घायल हुआ। फिलहाल यह पुलिस के जांच का विषय है। कटरा बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि संतोष अवैध असलहा हाथ में लेकर कुछ कर रहे थे। तभी अचानक से फायर हो गया।जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

123 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

इसे भी पढें  ₹17000 की मिठाइयों को क्यों कराया अधिकारियों ने नष्ट ? जानिए क्या है मामला 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close