google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोंडामुजेहना

कांग्रेस को अपनी दरियादिली दिखाकर कहीं कोई भूल तो नहीं कर रहे हैं अखिलेश? एक तुलनात्मक अध्ययन

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
118 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध दूर हो गया है। दोनों पार्टियों ने INDIA गठबंधन के तहत बुधवार को प्रदेश में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी, जिसके तहत राज्य की 80 सीट में से कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य की बाकी 63 सीटों पर सपा और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 

सपा प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

आइए जानते हैं यूपी की जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस वहां 2019 के लोकसभा चुनाव में कैसा प्रदर्शन था? 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं सपा और बसपा गठबंधन को 15 सीटों पर जीत मिली थी। 10 सीटों पर कांग्रेस को 10 प्रतिशत से भी कम वोट मिला था।

रायबरेली– उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 1 लाख 67 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी के दिनेश सिंह को हराया था। एक समय सोनिया गांधी के काफी खास माने जाने वाले दिनेश सिंह ने बीजेपी के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था और 3,67,740 वोट हासिल किए थे। वहीं सोनिया गांधी को कुल 5,34,918 मत मिले थे।

अमेठी– अमेठी में भाजपा की उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर सबको चौंका दिया था। स्मृति ने राहुल को 55,120 वोटों से पराजित किया था। स्मृति को कुल 4,68,514 वोट मिले जबकि राहुल को 4,13,394 वोट मिले थे।

कानपुर– कानपुर संसदीय सीट से मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने 1,55,934 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को हराया था। तीसरे स्थान पर सपा के रामकुमार रहे थे।

फतेहपुर सीकरी– भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लगातार दूसरी बार फतेहपुर संसदीय सीट पर कब्जा किया था। सांसद निरंजन ज्योति ने 1,97,087 मतों से जीत दर्ज की थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा को 3,67,835 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान को 66,077 मत ही मिल पाए थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

बांसगांव– बांसगांव में भाजपा के कमलेश पासवान ने बसपा के सदल प्रसाद को शिकस्‍त दी थी। कमलेश ने सदल प्रसाद को 153,468 मतों से हराया था। कमलेश को 546673 और सदल प्रसाद को 393205 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो जाने के बाद यहां केवल दो प्रमुख प्रत्‍याशी ही मैदान में थे।

सहारनपुर– सहारनपुर से बसपा उम्मीदवार हाजी फजरुल रहमान ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 22417 मतों से जीत हासिल की थी। फजरुल रहमान को कुल 5,14,139 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के राघव लखनपाल को हराया था। लखनपाल को 4,91,722 वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे स्थान पर कांग्रेस के इमरान मसूद रहे थे, उन्हें 2,07,068 वोट मिले थे।

प्रयागराज– प्रयागराज संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने 18,4275 मतों से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 4,94,454 मत मिले थे। वहीं, सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को 310179 और कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला को 31953 वोट मिले थे।

महराजगंज– महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने निकटम प्रतिद्वंदी सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को 340424 मतों से हराकर जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधा था। कांग्रेस उम्मीदवार सुप्रिया श्रीनेत को 72516 मत मिले थे।

वाराणसी– वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4,79,505 वोट से जीते थे। पीएम मोदी ने गठबंधन की प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को पांच लाख 17, 802 वोट से हराया था। नरेंद्र मोदी को 674664 वोट मिले थे (63 प्रतिशत)। शालिनी यादव को 1,93,848 वोट मिला था जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को 1,51,800 ( 14.41 प्रतिशत) वोट मिले थे।

अमरोहा– अमरोहा में गठबंधन प्रत्याशी बसपा के कुंवर दानिश अली ने भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 158214 मत से हराया था।

झांसी– झांसी से भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा सपा उम्मीदवार श्यामसुंदर यादव पर 3,61,322 मतों से विजयी हुए थे।

गाजियाबाद– भाजपा के उम्मीदवार विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने गाजियाबाद से सपा के सुरेश बंसल को 5,01,500 के भारी अंतर से पराजित किया था। वीके सिंह को कुल 9,44,503 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वद्वी सुरेश बंसल को 4,43,003 वोट मिले । तीसरे स्थान पर कांग्रेस की डाली शर्मा रहीं, जिन्हें 1,11,944 वोट मिले थे।

मथुरा– मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और सांसद हेमा मालिनी ने करीब तीन लाख वोट से जीत दर्ज की थी। हेमा मालिनी को 6,71,293 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह को 3,77,822 वोट मिले थे। कांग्रेस के महेश पाठक को केवल 28,084 वोट ही मिला था।

सीतापुर– सीतापुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजेश वर्मा ने 5,14,528 वोट पाकर 1,00,833 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। गठबंधन से बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे 4,13,695 मतों से दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, कांग्रेस की कैसर जहां 96,018 मतों से तीसरे नंबर पर रहीं थी।

बाराबंकी– बाराबंकी में भाजपा के उपेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी। उपेंद्र सिंह रावत को 535917 वोट मिले। दूसरे स्थान पर गठबंधन प्रत्याशी सपा राम सागर रावत रहे थे। राम सागर को 425777 वोट मिले थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया तीसरे स्थान पर रहे थे। उनको 159611 मत मिला था। 

देवरिया– लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी डा. रमापति राम त्रिपाठी ने 2,46,481 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। सपा-बसपा गठबंधन के बिनोद कुमार जायसवाल दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close