google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोंडा

खौफ से हडकंप मचाता आखिर पांचवे दिन पकडा गया तेंदुआ

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
107 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा शहर में एक बार फिर तेंदुआ देखने को मिला है। करीब एक साल पहले डीएम आवास में तेंदुआ दिखने के बाद हड़कंप मच गया था, और अब इसी तरह का मामला गोंडा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में सामने आया है। 

घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है, जब तेंदुआ स्कूल के परिसर में देखा गया था। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने इस सूचना को एक सप्ताह तक छिपाए रखा। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद ही वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी गई। 

इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल की छुट्टी कर दी है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर और ट्रैंकुलाइजर टीम की मदद से तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया। 

वन विभाग की टीम ने पांचवें दिन, शनिवार को तेंदुए को पिंजरे में फंसा पाया। इसके बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया गया और उसे बेहोश कर लिया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close