google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

जो बोले नहीं, गूंगा रहे, बहरा रहे.. ऐसा नेता चाहिए अखिलेश यादव को…खूब लपेटा ओपी राजभर ने

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
97 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। ओपी राजभर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। 

इस बार सुभासपा मुखिया ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोल दिया है। राजभर ने कहा कि आजम खान की आज की स्थिति के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। साथ ही अखिलेश यादव पर आजम खान को किनारे लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुझे आजम खान से मिलने सीतापुर जाने से मना कर दिया था।

दरअसल सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आजम खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। सपा नेता के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। इसी बीच गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर आजम खान के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर पहुंचे थे। जहां राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। 

ओपी राजभर ने कहा कि आजम खान जिस मामले में जेल में हैं उस मामले में सपा ने उनको फंसाया है। सपा ने अगर कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज आजम खान जेल में नहीं होते।

इतना ही नहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा ओपी राजभर ने कहा कि जब मैं आजम खान से मिलने सीतापुर जेल जा रहा था तब अखिलेश यादव ने मुझे जाने से मना कर दिया था। 

राजभर ने बताया कि अखिलेश ने उनसे कहा कि आप वहां मिलने मत जाइए। क्योंकि हम उन्हें (आजम खान) किनारे लगा रहे हैं और आप उनको बढ़ाने जा रहे हैं। 

राजभर ने बताया कि मैं उस समय अखिलेश यादव के साथ था। इसके साथ ही राजभर ने कहा कि आजम कद्दावर नेता थे लेकिन कभी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया। सिर्फ इस्तेमाल किया और उनकी कौम का वोट लिया। लेकिन जब हिस्सेदारी की बात आई तो सपा ने हिस्सेदारी नहीं दी।

‘अखिलेश यादव को गुलाम नेता चाहिए’

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर यही नहीं रुके, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक के बाद के जोरदार हमला बोला है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को गुलाम नेता चाहिए, जो बोले नहीं, गूंगा रहे, बहरा रहे और अखिलेश जो बोले उसी को सही बताए। 

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश अगर चाहते तो मुसलमानों को हिस्सा दिए होते। एक भर्ती नहीं किए जिसमें मुसलमानों को भर्ती किये हो। उन्होंने कहा कि 4 बार सपा सरकार रही है, एक यूनिवर्सिटी खोलकर मदरसा को अटैक नहीं किया है। अखिलेश ने अपनी सरकार में माध्यमिक मदरसा बोर्ड बना दिया होता।

‘अखिलेश यादव सिर्फ वोट के लिए मुसलमानों को गुमराह करते हैं’

सुभासपा मुखिया ने आगे कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट के लिए मुसलमानों को गुमराह करते हैं और बीजेपी के खिलाफ भड़काते हैं। आजम खान की स्थिति के लिए समाजवादी पार्टी दोषी है। 

इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में राजभर ने आजम खान को लेकर कहा कि परिस्थितियां होती है कि जब राजा थे, तब तूती बोलती थी। अब बेचारे जेल में हैं, अब वो जलवा नहीं रह गया है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close