google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

आखिर कत्ल का ऐसा जुनून क्यों चढ़ता है कि लोग दादा, पिता, पत्नी या पति तक के रिश्ते भूल जाते हैं? जवाब देगी आपको ये खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अपने बच्चे से जितना प्यार मां-बाप करते हैं उतना शायद ही कोई दूसरा करता हो। पिता अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए अपना पूरा जीवन खपा देता है। समाज में पत्नी का रिश्ता ऐसा है जिसे जन्म-जन्मांतर का बंधन माना गया है। 

पिछले कुछ समय से रिश्तों का महत्व कम होता दिखाई दे रहा है। मामूली सी बात पर जान लेना अब आम हो गया है। लोग महज शक या छोटी से बात पर रिश्तों को खत्म करने में एक पल नहीं लगा रहे हैं। 

पिछले दो से तीन दिन में दिल्ली, नोएडा से लेकर नागपुर में रिश्तों में खून की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें पत्नी, पिता से लेकर दादा तक की हत्या कर दी गई। संभव है इन घटनाओं के पीछे कोई ना कोई कारण रहा होगा। 

लेकिन क्या यह वजह इतनी बड़ी रही होगी कि लोग पिता और पत्नी को भी मारने से पहले बिल्कुल ना सोचें। आखिर रिश्तों में कत्ल की यह वजह क्या है? हमारे समाज में इतना गुस्सा या ये सनक किस बात का नतीजा है? क्यों लोग मामूली सी बात पर अपनों की ही जान ले ले रहे हैं। ये घटनाएं आखिर किस तरह का भविष्य दर्शा रही हैं।

इसे भी पढें  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत परिचर्चा सह डाक्यूमेंट्री व अनुभव शेयरिंग कार्यशाला का आयोजन

अफेयर के शक में पत्नी की हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान साजिद के रूप में हुई। 

साजिद ने अपनी पत्नी 32 वर्षीय निशा पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। निशा के गर्दन,छाती और हाथ पर चाकू से गंभीर जख्म हो गए थे। घायल अवस्था में निशा को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। इससे पहले पति-पत्नी के बीच हुई हाथापाई के दौरान उनकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी ने बीच बचाव किया। इस बीच उसके हाथ पर भी चोट लग गई। आरोपी पहले मोबाइल ठीक करने की दुकान चलाता था। फिलहाल वह बेरोजगार था। 

साजिद को पत्नी के किसी अन्य से प्रेम संबंध में होने का संदेह था। आरोपी की दो बेटियां हैं। घटना के समय दोनों ही घर पर मौजूद थीं।

पिता और दादा की फावड़े से हत्या

गौतमबुद्ध नगर में एक व्यक्ति ने फावड़े से अपने पिता और दादा की हत्या कर दी। घटना 7 सितंबर की रात को हुई। आरोपी की पहचान सिमरनजीत के रूप में हुई। 

इसे भी पढें  बादलों में उड़ने वाली कमसिन लड़की के खौफनाक मौत की डरावनी कहानी

सिमरनजीत ने अपने पिता विक्रमजीत राव और दादा रामकुमार की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। घटना के समय दोनों एक निर्माणाधीन स्टूडियो में सो रहे थे। आरोपी सिमरनजीत कथित तौर पर अपने पिता की अय्याशी और उसकी मां के प्रति बुरे व्यवहार से परेशान था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि विक्रमजीत राव उसकी मां को प्रताड़ित करता था। उसके व्यवहार के बाद उसकी मां अपने बेटे और बेटी के साथ नोएडा के बल्लू खेड़ा गांव में एक अलग घर में रहने लगी। यह कपल तलाक की प्रक्रिया में भी था। 

पुलिस ने इस मामले में 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया हथियार, कुदाल भी बरामद कर लिया।

शराब के लिए नहीं मिले पैसे तो पिता की हत्या

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक व्यक्ति ने शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर लोहे की रॉड से हमल कर पिता की हत्या कर दी। 

आरोपी की पहचान अमित रायपुरकर के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर का काम करने वाला अमित नशे की हालत में घर लौटा था। घर पहुंच कर उसने अपनी पत्नी और पिता से शराब के लिए रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस बात पर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढें  नहीं बचेगा कोई ; एक एक कर तलाशी ली जा रही है बदमाश कंपनी के साथियों की 

 इस बीच जब उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो अमित ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी बेटे के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close