google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

अमर शहीदों के शौर्य को सलाम कर रहा देश – विजयलक्ष्मी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। सलेमपुर विधानसभा के बरडीहा दलपत में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित अमृत कलश जनजागरण यात्रा में उत्तरप्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घरों से मिट्टी और अक्षत एकत्र किया।

उपस्थित लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाते हुए विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर पूरे देश मे मेरी माटी मेरा देश अभियान के माध्यम से शहीदों को याद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान में देशवासी शहीदों के शौर्य को सलाम करते हुए पंच प्रण के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने की शपथ ले रहे है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा कार्यकर्ता अभियान के तहत गांव-गांव जाकर दिल्ली में स्थापित होने वाले अमृत वन के लिये अमृत कलश में मिट्टी और अक्षत एकत्र कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया।

इसे भी पढें  वकीलों और डी एम के बीच नोंक झोंक, छावनी में तब्दील हो गया था कलेक्ट्रेट परिसर

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमरेश सिंह बबलू, हाकिम सिंह, संजय दुबे, पुनीत शाही,अमरनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह, अरुण मिश्र, अभिजीत उपाध्याय उपस्थित रहे।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close