google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कोर्ट से फरार आरोपी शिवा बांसफोर एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

देवरिया कोर्ट से फरार किशोरी अपहरण आरोपी शिवा बांसफोर गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार। जानें पूरी घटना की टाइमलाइन और पुलिस की कार्रवाई।

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट 

देवरिया(उत्तर प्रदेश): देवरिया जिले में गुरुवार रात पुलिस और फरार आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। किशोरी के अपहरण के मामले में जेल भेजे गए शिवा बांसफोर को पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से फरार होने के बाद पुलिस ने देर रात एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी शिवा बांसफोर पर आरोप था कि उसने कुछ माह पहले देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर उसे मई में जेल भेजा गया था।

पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से भाग निकला

पांच जून को उसकी पेशी देवरिया दीवानी न्यायालय में थी। पेशी के बाद जब हेड कांस्टेबल उसे लॉकअप की ओर ले जा रहा था, तभी शिवा मौका पाकर हाथ छुड़ाकर भाग निकला। वह कोर्ट परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गया था। फरारी के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

दिन में घोषित हुआ इनाम, रात में हुआ एनकाउंटर

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मौसम हुआ बेईमान… . गर्मी की उमस के बीच छिटपुट बारिश के आसार, जारी रहेगा मौसम का तांडव

गुरुवार को ही पुलिस प्रशासन ने शिवा बांसफोर पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी हाटा रोड इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही शिवा ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शिवा के पैर में गोली लग गई।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस जांच जारी

घायल हालत में उसे तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसपी कार्यालय के अनुसार, उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। एएसपी अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

118 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close