google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

10 साल बाद बिछड़े पति से जब मिली तो पत्नी के आंसू झड़ने लगे, लोगों ने इस प्रेम को भारतीय संस्कृति का नमूना कहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

बलिया: जानकी के 10 सालों का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। पति से मुलाकात हो गई। इसके बाद उसकी आंखों से बहते आंसू उन पलों के खालीपन को दर्शाते दिखे, जो उसने अकेले बिताए। पति को साथ लिए जब अपने घर की तरफ निकली तो चेहरे का संतोष कुछ अलग ही कहानी कहती दिखी। आज के समय में जब अंजू नसरुल्लाह, सीमा हैदर और ज्योति मौर्य वायरल हो रही हैं। अंजू अपने पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई। सीमा अपने पाकिस्तानी पति को छोड़कर भारत आ गई। ज्योति मौर्य ने पीसीएस अधिकारी बनने के बाद पति को तलाक का नोटिस थमा दिया। इस दौर में जानकी ने 10 सालों तक अपने पति का इंतजार किया। दिमागी तौर पर कमजोर पति घर से निकल गया। लेकिन, उसका इंतजार कभी नहीं छोड़ा। हर जतन की। हर दरबार में मत्था टेका। जब पाया तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

बलिया के जिला अस्पताल में महिला अपना इलाज कराने आई थी। वहीं, उसे पागल के रूप में एक व्यक्त दिखाई दिया। बाल, दाढ़ी, मूंछ बढ़ा हुआ। पागल जैसे दिखते आदमी की तरफ बरबस वह खिंचती चली गई। भले ही उसने भी एक नजर में उस आदमी को नहीं पहचाना। लेकिन, गौर से देखा तो उसे लगा कि यह व्यक्ति कोई और नहीं, दस साल से लापता पति है। पति की हालत देखते ही उसकी आंखों से आंसू झड़ने लगे। वह उस पागल आदमी से लिपट गई। महिला रोती जा रही थी। देखने वाले हैरान हो गए। हर कोई यही सोच रहा था, आखिर यह पागल व्यक्ति कौन है? कुछ देर में महिला अपने होश में आई। मोबाइल निकाला और कॉल करने लगी। इस दौरान वह उस व्यक्ति का चेहरा और बाल सहलाए जा रही थी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बड़ी हनक में घूमता था पूर्व प्रधान, अचानक आ धमकीं एसडीएम तो आ गई अकल ठिकाने

कहा, एगो कुर्ता ले ले आव

महिला ने अपने बेटे को फोन किया। उनसे कहा कि एगो कुर्ता ले ले आव। उसने सूचना दी कि उसके पिता मिल गए हैं। पिता को पहनाने के लिए एक शर्ट लेकर वह बुला रही थी। इसके बाद लोगों को उस पागल व्यक्ति की पहचान का पता चला । हर कोई चकित होकर उस महिला और उसके पति को देख रहे थे। महिला की इस भावुकता को देखकर हर कोई उनके प्रेम की बात करने लगा। कुछ लोगों ने इस भावुक लम्हों का वीडियो बना लिया। जैसे ही वह सोशल मीडिया पर आया, वायरल होने लगा।

लोगों ने इन दोनों को देखकर कहना शुरू कर दिया, पत्नी का प्रेम अपने पति के लिए किस प्रकार का होता है, यह इन दोनों को देखकर साबित होता है। भले ही पति पागल है। वह शायद पत्नी के मन की बात को समझ नहीं पा रहा हो, लेकिन महिला का जो व्यवहार था, वह अलग ही था। महिलाओं के प्रेम को जिस प्रकार से कुछ उदाहरणों के जरिए तोलने की कोशिश हो रही है, उसमें जानकी का प्रेम मिथकों को तोड़ता दिखता है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। बलिया के युवा सागर सिंह राहुल ने वीडिया को शेयर करते हुए उनके प्रेम को अलग ही दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास वीडियो आया तो इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाया।

‘खोजने में जितना खर्च किया, उतने में बना लेती घर’

आप को यह भी पसंद आ सकता है  परिक्रमा मार्ग लक्ष्मण पहाड़ी के पास चला सफाई अभियान

अपने पति से मिलने के बाद जानकी ने उसे उठाया। उसे अपनी बीमारी तक की फिक्र नहीं रही। बेटे को कॉल कर बुलाया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उससे सवाल किया कि क्या मामला है? इस पर उसने पूरी कहानी बताई। 10 साल पहले विक्षिप्त पति के अचानक गायब होने के बाद से उसके ढूंढ़ने के लिए काफी जतन किए। जब पति मिला तो गिरते आंसूओं को लेकर बोली, ये तो खुशी के आंसू हैं।

10 साल से गायब पति को पाकर खुशी जाहिर करते हुए जानकी ने कहा कि ओझा, सोखा हर जगह पति के लिए गई। भगवान से प्रार्थना करती रही। इनको खोजने के लिए जितना खर्च कर दी, उतने में घर बना ली होती। अस्पताल में इलाज करवाने आई थी तो इन्हें देखी। फिर फोटो से पहचान की, ये मेरे पति ही हैं। इनकी मानसिक स्थिति खराब होने से ये गायब हो गए थे। मैं बहुत खुश हूं।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close