google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

नर्तकी के साथ अश्लील डांस! BJP नेता बब्बन सिंह का वायरल वीडियो बना राजनीतिक बवाल

नेता ने बताया वीडियो फर्जी, कहा– राजनीतिक दुश्मनों की चाल है ये

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

बीजेपी नेता बब्बन सिंह का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक नर्तकी के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाया गया। नेता ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। जानिए पूरा मामला।

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

बलिया(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। वीडियो में उन्हें एक नर्तकी के साथ डांस करते और कथित रूप से अश्लील हरकतें करते देखा जा रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

बब्बन सिंह ने दी सफाई, बताया वीडियो को फर्जी

हालांकि, वीडियो के सामने आते ही बब्बन सिंह ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए इसे फर्जी और राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से वायरल किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि करीब 20 दिन पहले वे दुर्गीपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जहां यह वीडियो शूट किया गया बताया जा रहा है।

राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप

बब्बन सिंह ने आरोप लगाया कि यह सब बाँसडीह क्षेत्र से टिकट की दावेदारी को कमजोर करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य हूं और तीन महीने पहले रसड़ा चीनी मिल का निर्विरोध चेयरमैन चुना गया हूं। मेरी बढ़ती राजनीतिक लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।”

यह भी पढें – जनेऊ दिखाने पर मिली मौत: बिटन अधिकारी की हत्या पर इंसाफ क्यों मौन है?

उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा विधायक केतकी सिंह के पति और उनके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यही लोग वीडियो वायरल करने के पीछे हैं।

पारिवारिक और राजनीतिक टकराव को बताया कारण

जब मीडिया ने पूछा कि उन्हें टिकट दिलाने में कौन मदद कर रहा है, तो बब्बन सिंह ने कहा, “परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार हैं और वही मेरा समर्थन कर रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दयाशंकर सिंह और केतकी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसी राजनीतिक खींचतान का वह मोहरा बन गए हैं।

यह मामला अब केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें भाजपा की आंतरिक राजनीति और गुटबाजी की झलक भी दिखाई दे रही है। आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पूरे विवाद को किस तरह संभालती है और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।

356 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close