google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वायरल खबर

शरद पवार के लिए की थी आपत्तिजनक टिप्पणी तो NCP कार्यकर्ताओं ने जड़ दिए थप्पड़, वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट

महाराष्ट्र में राजनीति का स्तर दिनों-दिन आक्रामक होता जा रहा है। NCP चीफ शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को BJP के स्टेट लेवल के प्रवक्ता की पिटाई कर दी। महाराष्ट्र में BJP के प्रवक्ता विनायक आंबेकर का आरोप है कि कुछ लोग उनके ऑफिस में घुसे और धमकाने के बाद उनके साथ मारपीट की है। आंबेकर की शिकायत पर 4 NCP कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस तो दर्ज हो गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पाटिल ने कहा- NCP के गुंडों से तुरंत निपटना चाहिए

महाराष्ट्र BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी के प्रवक्ता आंबेकर के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है। पाटिल ने थप्पड़ मारने वाला वीडियो पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र प्रदेश BJP के प्रवक्ता विनायक आंबेकर पर NCP के गुंडों ने हमला किया है और BJP की ओर से मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इन NCP गुंडों से तुरंत निपटा जाना चाहिए!”

 

वीडियो में थप्पड़ मारते दिखा NCP कार्यकर्ता

जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ लोगों को BJP नेता विनायक आंबेकर के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। वे कुर्सी पर बैठे हैं और अपने फोन को दिखा कुछ बताने का प्रयास कर रहे हैं। इतने में एक शख्स उन्हें तमाचा जड़ देता है। वह NCP का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

मराठी एक्ट्रेस पर भी काली स्याही और अंडे फेंके गए

शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले और एक छात्र निखिल भामरे को शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र की एक अदालत ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। चितले को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, जबकि भामरे को नासिक में गिरफ्तार किया गया था। चितले पर मानहानि और लोगों के वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद केतकी पर NCP कार्यकर्ताओं ने काली स्याही और अंडे फेके हैं।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close