google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अतर्राबांदा

कवि गोष्ठी “फूले हैं पलाश” में बही छंद, गीत एवं दोहों की रसधार

शैक्षिक संवाद मंच ने किया रचनाकारों का सम्मान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अतर्रा(बांदा)। शैक्षिक संवाद मंच द्वारा गत दिवस आयोजित ऑनलाइन कवि गोष्ठी “फूले हैं पलाश” के मंच पर कवि एवं कवयित्रियों ने रचना पाठ कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करते हुए सराहना प्राप्त की। गोष्ठी की अध्यक्षता की साहित्यकार जगत प्रकाश शर्मा ‘जगत’ (दतिया) ने एवं मुख्य अतिथि अभिषेक ओझा (प्रयागराज) रहे। अतिथियों एवं सभी रचनाकारों को शैक्षिक संवाद मंच के संस्थापक एवं गोष्ठी संयोजक प्रमोद दीक्षित मलय द्वारा आकर्षक ई-प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए शैक्षिक संवाद मंच के सदस्य एवं कवि गोष्ठी के सह-संयोजक दुर्गेश्वर राय ने बताया कि रंगोत्सव होली के अवसर पर शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश ने एक ऑनलाइन कवि गोष्ठी “फूले हैं पलाश” का आयोजन किया था जिसमें 13 जनपदों से चयनित 14 कवियों ने अपने रचनाओं का पाठ किया। हास्य-व्यंग्य, प्रेम, प्रकृति, सामाजिक समरसता एवं समता सद्भाव को समेटे रचनाओं घनाक्षरी छंद, गीत, दोहों एवं छंद मुक्त कविताओं की सरस प्रस्तुति कर रचनाकारों ने श्रोताओं को काव्य रस से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि अभिषेक ओझा ने रचनाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचना संग्रह प्रकाशित करने हेतु रुद्रादित्य प्रकाशन से सहयोग करने का विश्वास दिया वहीं अध्यक्षता करते हुए जगत प्रकाश शर्मा ‘जगत’ ने कहा कि पढ़ी गयी रचनाएं विशुद्ध साहित्य से जोड़ने वाली थीं।‌ हास्य-व्यंग्य में मर्यादा की सीमा रेखा का उल्लंघन नहीं हुआ। गीत, दोहों एवं छंदों की रसमयी प्रस्तुति से वातावरण काव्यमय हो गया। जीवन के विविध भाव कविताओं में प्रकट हुए। गोष्ठी का आरंभ अतिथि परिचय एवं वत्सला मिश्रा की वाणी वंदना से हुआ।

प्रमोद दीक्षित मलय के संचालन में श्रुति त्रिपाठी (बस्ती), रश्मि पांडेय, (फतेहपुर), राजबहादुर यादव (जौनपुर), रुखसाना बानो (मिर्जापुर), प्रतिभा यादव (सहारनपुर), माधुरी त्रिपाठी (बस्ती), वत्सला मिश्रा (प्रयागराज), डॉ. रेखा यादव (बरेली), महेशचंद्र (गोण्डा), पारुल चौधरी (बागपत), सुधारानी (सहारनपुर), अशोक प्रियदर्शी (चित्रकूट), अवनीश यादव (लखीमपुर खीरी) एवं दुर्गेश्वर राय (गोरखपुर) आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कविताओं को सुनने-सराहने के लिए देशभर से आधा सैकड़ा श्रोता उपस्थित रहे।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  जनसुरक्षा का ऐसा हाल...पुलिस चौकी के अंदर घुसकर बसपा नेता व गुर्गो ने व्यापारी के साथ की मारपीट

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close