google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नई दिल्ली

एक पिता की हैवानियत ; 7 साल के बेटे के गालों को सिगरेट से जलाया!

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परवेज़ अंसारी की रिपोर्ट 

राजधानी दिल्ली के नेब सराय से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सात साल के एक बच्चे की मां ने अपने पति और बच्चे के पिता पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। इस महिला ने बच्चे के पिता के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है जिसमें कहा गया है कि पिता ने अपने बच्चे को सिगरेट से जलाया है।

दरअसल नेबसराया में रहने वाले पति-पत्नी के बीच काफी समय से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था और कुछ समय पहले दोनों ने अलग होने का मन बना लिया था। दोनों का सात साल का एक बेटा है। दोनों ने तलाक की अर्जी के साथ बच्चे की कस्टडी की भी मांग की है। कोर्ट ने इस मामले दोनों माता-पिता को राहत दी थी।

कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा था बच्चा माता-पिता दोनों के पास बारी-बारी से रहेगा। पहले कुछ दिन बच्चा अपनी मां के पास रहा, लेकिन कुछ दिन पहले वो अपने पिता के घर रहने गया। जब वहां से वो वापस अपनी मां के पास लौटा तो बच्चे के गाल पर जलने के निशान थे।

इसे भी पढें  ..जितनी बुद्धि चारा खाने वाले की होती है उतनी ही लालू के पास है …सांसद साक्षी महाराज ने खूब लपेटा लालू यादव को

महिला ने बच्चे से हकीकत जाननी चाही तो उसने सारी कहानी बता दी। बच्चे ने अपनी मां को बताया कि कैसे उसके पिता ने सिगरेट से उसके गालों को जलाया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत थाने में करने का फैसला लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है क्योंकि महिला जल्द ही अपने पति से अलग होने वाली है और कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया अब भी जारी है।

महिला के मुताबिक बच्चे को जलाने में उसके पिता के अलावा उसके परिवार के दूसरे लोग भी शामिल हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं तलाक केस से तो इस बात का कुछ लेना-देना नहीं है।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close