google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा फतह करेगी 2024 का लोकसभा चुनाव : छठ्ठे लाल निगम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। स्थानीय उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठे लाल निगम व अन्य अतिथियों के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यशाला के मुख्य अतिथि छठ्ठे लाल निगम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी फतह करेगी। पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथ पुनर्गठन और बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यों की टीम तैनात की जाएगी।

इसे भी पढें  सूअर चराने गई दो लड़कियों की गहरे पानी में डूबने से मौत

टीम के प्रत्येक सदस्य को पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों और अभियान की बूथ स्तर की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। चुनाव में बूथों की उन्होंने कहा कि एक बूथ पर करीब 15 मतदाता मतदान करेंगे मतदाता सूची की एक पन्ने में करीब 60 मतदाताओं के नाम होते है ऐसे में प्रत्येक बूथ के लिए करीब 20 से 25 पन्ना प्रमुख बनाने का निर्णय पार्टी के द्वारा लिया गया है जिसे हर हाल में पूरा करना है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र सेक्टर में अंशकालिक विस्तारको की नियुक्ति संगठन के द्वारा की गई है जो उस सेक्टर में जाकर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बनवाने का कार्य करेंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद हो रहा है।कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अजय पांडेय ने किया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ अरविंद सहाय, प्रेम नारायण गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, सत्येंद्र पांडेय, अनिल कुमार शाही, अमित शाही, मनोज वर्मा, उपेंद्र कुशवाहा,इन्दूभूषण कुशवाहा, गुड्डू गोस्वामी,माला देवी, जगरनाथ सिंह, शैलेश सिंह, राजेश गुप्ता,दुरगेश्वर सोनी, संतोष गुप्ता, संजय सिंह सैथवार,हृदय लाल शर्मा,संगम नाथ राय, संजय गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रेम शंकर गुप्ता, अनिल दुबे, सुरेश शर्मा,सोनू वर्मा,सौरभ गुप्ता,राम भरोसा कुशवाहा,विनय गुप्ता, रामेश्वर तिवारी, संतोष पटेल,, संजीव कुमार,नंद कुमार पटेल, बीरबल ठाकुर, अवधेश पांडेय, ज्ञान चंद कुशवाहा, राकेश पाण्डेय, हनुमान जयसवाल, धीरेंद्र जायसवाल, विजय कुमार मद्धेशिया, अनिल कुमार गोंड, जितेंद्र जायसवाल, पंकज साही, राजेश सिंह, संजय जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  विकासखंड लार में 100 दिव्यांग जनों को सामान्य ट्राई साइकिल कराया गया उपलब्ध

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close