google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने की सूचना पर  पुलिस व प्रशासन ने की संयुक्त छापेमारी

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG-20230311-WA0000

IMG-20230311-WA0000

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

गोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील कर्नलगंज नगर स्थित भारत टावर पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। किन्तु टीम के हाथ कोई अहम सुराग नही लग सका।

बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीकियों के चलते चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। इसी निकाय चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को भारत टावर पर फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने कि सूचना अधिकारियों को मिली। जिस पर तहसीलदार नृसिंह नरायन वर्मा व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भारत टावर के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में छापेमारी किया। कमरे में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कंप्यूटर लैपटॉप के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहा था।

तहसीलदार ने बताया कि छापेमारी में कोई अवैध सामग्री नही मिली। वहां केवल मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरा जा रहा था। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि टीम द्वारा छापेमारी की गई है मगर अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: