google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक लाख रुपये की जाली भारतीय मुद्रा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़, जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फूलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को एक लाख रुपये की जाली भारतीय मुद्रा और तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का पूरा विवरण

घटना का खुलासा तब हुआ जब थाना फूलपुर के प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी अपने हमराहियों के साथ रोडवेज कस्बा फूलपुर के पास एक बैठक कर रहे थे। इस बैठक में जनपद में हाल ही में हुई संगीन घटनाओं के आरोपियों की तलाश पर विचार-विमर्श हो रहा था। उसी दौरान, मुखबिर की विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 12:10 बजे दुर्वाषा गेट, ग्राम सदरपुर बरौली के पास छापा मारा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

हसमत (पुत्र स्व. अलई अहमद), निवासी ग्राम भावा खेड़ा, थाना रहिमाबाद, जनपद लखनऊ, उम्र 39 वर्ष।

महेन्द्र कुमार यादव (पुत्र स्व. रमेश चन्द्र यादव), निवासी 35 हर्षनगर, बुधेश्वर मोहान रोड, थाना पारा, जनपद लखनऊ, उम्र 35 वर्ष।

इसे भी पढें  फर्जी आधार, नकली परीक्षार्थी और 10 लाख की डील: पुलिस ने गैंग धर दबोचा

मोहम्मद नासीर (पुत्र स्व. सहाबुद्दीन), निवासी ग्राम सतुवहिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 23 वर्ष।

इन तीनों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया और इनके कब्जे से 1,00,000 रुपये की जाली भारतीय मुद्रा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में अहम खुलासे

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि वे जाली नोटों का व्यापार मो. शोएब (पुत्र मो. शरीफ, ग्राम तिलोई कला, थाना सण्डीला, जनपद हरदोई) और फुरकान (पुत्र स्व. रसुलवक्श, ग्राम तकिया, थाना रहिमाबाद, जनपद लखनऊ) के साथ मिलकर कर रहे थे। मो. शोएब और फुरकान को पुलिस ने 17 अक्टूबर 2024 को थाना औरास, जनपद उन्नाव से जाली नोट और नकली नोट बनाने की मशीन के साथ गिरफ्तार किया था। वर्तमान में ये दोनों जेल में बंद हैं। उनके जेल जाने के बाद, इन तीनों अभियुक्तों ने मिलकर विभिन्न जिलों में जाली नोटों का प्रसार जारी रखा।

मुकदमा दर्ज और अभियुक्तों का चालान

उपरोक्त गिरफ्तारियों के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 562/24, धारा 179/180 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढें  यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

प्र0नि0 शशिचन्द्र चौधरी, थाना फूलपुर, व0उ0नि0 गंगा राम विन्द, उ0नि0 रज्जन द्विवेदी, उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय, हे0का0 योगेन्द्र कुमार मौर्य, हे0का0 सच्चिदानन्द यादव, का0 विशाल गोड़, का0 सुमित सिंह, का0 शिवराम सरोज, का0 अनुपम सिंह। 

पुलिस का बयान

प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी ने बताया कि जाली नोटों के इस गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है। इस सफलता के बाद पुलिस अन्य जिलों में भी इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस गिरफ्तारी से जनपद में जाली नोटों के व्यापार पर कड़ी चोट लगी है और पुलिस आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

359 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close