google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: 5 छात्रों का जनपद स्तर पर मॉडल निर्माण और क्विज के लिए चयन

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
105 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को रामपुर कारखाना के ब्लॉक संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 34 विद्यालयों के 88 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसके बाद 5 छात्रों का चयन जनपद स्तर पर मॉडल निर्माण और क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया।

चयनित छात्रों में किशन कन्नोजिया, जूही खातुन, नेहा, अजीत विश्वकर्मा और आयुष यादव शामिल हैं। इन प्रतिभाशाली छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती और डायट प्रवक्ता एवं मेंटर डॉ. परशुराम यादव ने प्रमाण पत्र, मोमेंटो, स्टेशनरी किट और प्रतियोगी पुस्तकें देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और स्टेशनरी किट भी प्रदान की गई, जिससे उनमें अतिरिक्त उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों और उनके साथ आए शिक्षकों की सराहना की और विज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया।

डायट प्रवक्ता डॉ. परशुराम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों को अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के नोडल एआरपी अशोक कुमार साहनी, एआरपी सुरेंद्र पुरी, एआरपी गिरीशचंद्र कुशवाहा, शिक्षक प्रतिनिधि प्रेमनारायण, विवेक मिश्रा, अरविंद कुमार राय, शिक्षक भोला चौधरी, संतोष कुमार गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, दर्शिका श्रीवास्तव, प्रियंका प्रियदर्शिनी, रमेश कुशवाहा और दीपनारायण सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विज्ञान शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close