google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेहमान लेखकराजनीति

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : राजनीतिक रणनीतियाँ और धारा 370 का प्रभाव

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

केवल कृष्ण पनगोत्रा की रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ये चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में होंगे। वर्तमान में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, और इसका मुख्य कारण यह है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।

2019 में जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था, जिसके बाद विधानसभा की सीटों की संख्या 87 से बढ़ाकर 90 कर दी गई। अब सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 44 से बढ़कर 46 हो गया है। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में 47 सीटें कश्मीर घाटी से और 43 सीटें जम्मू संभाग से हैं।

भाजपा ने इन विधानसभा चुनावों में 50 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है, जो कि 10 साल में पहली बार हो रहे हैं। यह दावा भाजपा ने हालिया लोकसभा चुनावों में जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर जीत को आधार बनाकर किया है। हालांकि, कश्मीर घाटी में भाजपा का जनाधार कमजोर है, जहां लोकसभा चुनावों में उसने कोई सीट नहीं जीती। कश्मीर घाटी की दो सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस और एक सीट पर आवामी-इत्तिहाद पार्टी के इंजीनियर रशीद ने विजय प्राप्त की थी।

इसे भी पढें  मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई 'पिंक स्कूटी रैली'

भाजपा की रणनीति यह है कि वह जम्मू संभाग से अधिक सीटें प्राप्त कर कश्मीर से छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेकर सरकार बना सके। भाजपा का मानना है कि उसे जम्मू संभाग से पर्याप्त सीटें मिलेंगी, लेकिन कश्मीर घाटी में वह छोटे दलों से सहयोग की उम्मीद कर रही है।

एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि धारा 370 की बहाली का मुद्दा उठाने वाला कौन सा नेता या पार्टी अपने वादों को निभाएगी, या फिर भाजपा धारा 370 के समर्थकों से सत्ता के लिए समझौता करेगी। धारा 370 के निरस्तीकरण को लेकर भाजपा ने इसे एक बड़ी राष्ट्रवादी उपलब्धि बताया है, जबकि नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और अन्य कश्मीर केंद्रित दल इसे विशेष अधिकारों का हरण मानते हैं।

हालांकि धारा 370 का चैप्टर समाप्त हो चुका है, लेकिन जम्मू-कश्मीर की राजनीति में यह मुद्दा लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा। इन विधानसभा चुनावों के परिणाम जम्मू-कश्मीर में भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के लिए ज़मीनी साख और छवि का बड़ा सवाल बन गए हैं।

लेखक केवल कृष्ण पनगोत्रा सेवा निवृत्त शिक्षक और नामचीन आलोचकों में एक हैं। जम्मू कश्मीर में निवास करते हैं।
112 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  "सरदार पटेल की जयंती" पर कैडेटों ने रन फ़ॉर यूनिटी के तहत मेन रोड पर झंडा लिए रनिंग किया ; वीडियो ? देखिए

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close