google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजनीति

‘सपा की नीतियां बेडरूम में बनती हैं, अखिलेश सिर्फ भाई-भतीजावाद के ठेकेदार’ : ब्रजेश पाठक का कानपुर में बड़ा हमला

अखिलेश को आईना नहीं, खुद को साफ करने की जरूरत: उपमुख्यमंत्री

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) और इसके प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को कानपुर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां घर के बेडरूम में तैयार होती हैं और पार्टी पूरी तरह से भाई-भतीजावाद की शिकार है। वहीं भाजपा को उन्होंने राष्ट्र प्रथम की सोच रखने वाली पार्टी बताया।

कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर बड़ा हमला किया। अखिलेश यादव को भाई-भतीजावादी बताते हुए आमने-सामने डिबेट की चुनौती दी। पढ़ें पूरी खबर।

🔥 अखिलेश यादव को बहस की खुली चुनौती

ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख को खुली चुनौती देते हुए कहा, “अगर उनमें दम है तो आइए आमने-सामने बहस करें। अखिलेश यादव हर बार आइने को पोंछते हैं, जबकि उन्हें अपना चेहरा साफ करना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश अब फ्रस्ट्रेशन में हैं क्योंकि न तो वह खुद और न ही उनकी पार्टी जनविश्वास जीत पा रही है।

🏥 पूर्व सरकार में अस्पताल बने थे तबेले: पाठक

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश सरकार के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “2012 से 2017 के बीच जब अखिलेश सीएम थे, उस समय प्रदेश के अस्पताल तबेले जैसे बन चुके थे। गुंडों का राज था। वहीं आज भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग तेजी से सुधर रहा है।”

इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस और एमडी की सीटें तीन गुना तक बढ़ाई जा चुकी हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आ रहा है।

🇮🇳 राष्ट्र सर्वोपरि का उदाहरण: जनसंघ का विलय

इतिहास को याद करते हुए पाठक ने कहा, “जब 1975 में देश में आपातकाल लगा था, तब जनसंघ ने अपनी पार्टी का जनता पार्टी में विलय कर दिया था क्योंकि उस समय राष्ट्र को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता थी। यही भाजपा की सोच है– राष्ट्र प्रथम।”

✈️ अहमदाबाद विमान हादसे के चलते कार्यक्रम स्थगित

कार्यक्रम के दौरान ही अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत मंच से माइक संभालते हुए उपस्थित लोगों को जानकारी दी। तत्पश्चात उन्होंने दो मिनट का मौन रखवाया और कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close