google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जिंदगी एक सफरवायरल खबर

हुनर की उम्र नहीं होती… जी हाँ, गावों में घूमकर खिलौने बेचने वाले की सुरीली आवाज सुनकर यकीनन झूम उठेंगे आप, 👇वीडियो

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गाने तो कई लोग गाते हैं लेकिन कुछ लोगों की आवाज सीधे दिल में उतर जाती है। ऐसे कई लोग हैं जिनके अंदर टैलेंट कूट-कूटकर भरी होती है लेकिन उन्हें सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। जिससे उनका टैलेंट बस उनके तक ही सीमित रह जाता है।

लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आम इंसान भी अपने टैलेंट के दम पर रातों-रात खास बन जाता है। हाल में ही एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स गाना गाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह मोहम्मद रफी साहब का गाना ‘आया रे खिलौने वाला खेल खिलौने लेकर आया रे’ गा रहा है। शख्स की सुरीली आवाज सुनकर हर कोई उसका मुरीद हो गया।

खिलौने वाले की आवाज सुन दीवाने हुए लोग

इसे भी पढें  तीरंदाजी संघ की मदद से जनपद के युवा ओपन तीरदांजी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलौने वाला शख्स एक साइकिल पर बच्चों के खिलौने और दूसरे आइटम्स लिए खड़ा है। उसके एक हाथ में माइक है और दूसरे हाथ में सेल्फी स्टिक है। खिलौने वाला शख्स अपनी सुरीली आवाज में मोहम्मद रफी साहब का गाना गा रहा है। खिलौने वाले की आवाज सुन लोग मंत्र मुग्ध हो गए। लोग खिलौने वाले की आवाज की तारीफ करते थक नहीं रहे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- आवाज में दम है। दूसरे ने कहा- मेहनत और इनकी काबिलियत एक दिन इन्हें उच्च शिखर तक जरूर पहुंचाएगी। तीसरे ने लिखा- प्रतिभा गलियों में घूम रही है। ऐसे ही तमाम लोगों ने खिलौने वाले की आवाज की तारीफ करते हुए कहा- भाई की आवाज बहुत ही मधुर है।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छत्रपाल सिंह सोलंकी नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- “आवाज और खिलौने बेचने का यह अंदाज आपके दिल को छू लेगा।” वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख लोगों ने देखा और 4 हजार लोगों ने लाइक किया है।

142 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close