google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

तीरंदाजी संघ की मदद से जनपद के युवा ओपन तीरदांजी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया, जिला तीरंदाजी संघ,देवरिया के महासचिव अभिषेक पाण्डेय “रुपक” ने मा०मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रशासनिक मामलों के सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ आई०ए०एस श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी से भेंट कर देवरिया जनपद में तीरंदाजी संघ के संगठन विस्तार के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

श्री पाण्डेय ने बताया कि तीरंदाजी संघ की मदद से जनपद के युवा ओपन तीरदांजी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जो भी सुविधाएं मिलेंगी जिला तीरंदाजी संघ द्वारा युवाओं को मुहैया कराया जाएगा। जनपद में तीरंदाजी को मुख्य धारा में लाना ही हमारा लक्ष्य है। जिस ललक के साथ जनपद के युवा अन्य खेलों को खेलते हैं तीरंदाजी के प्रति भी वही ललक पैदा करने का उद्देश्य लेकर जनपद में एक अभियान चलाया जाएगा।

भेंट के दौरान श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी की तरफ से तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है। तीरंदाजी के लिए मस्तिष्क और शरीर के बीच समन्वय की आवश्यकता होती है। बेहतर प्रशिक्षण से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है,वैश्विक स्तर पर तीरंदाजी में भारत का विशेष स्थान है, तीरंदाजी को आक्रामक तरीके से बढ़ावा देना है।

उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी की शुरुआत के समय भारत का तीरंदाजी में 23वां स्थान था जो अब विश्व में दूसरे स्थान पर है। तीरंदाजी को बढ़ाने में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ का योगदान अहम रहा है।

99 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close