google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जिंदगी एक सफर
Trending

दिव्यांग व्यक्ति ने पेश की मानवता की मिसाल, दिल छू जाएगा यह वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट 

इस वीडियो को ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-पैसों से अमीर होना आम बात है दिल से अमीर होना ख़ास बात है !! वीडियो को खबर लिखे जाने तक 34 हजार बार देखा गया है।

सोशल मीडिया पर दिन छूने वाला वीडियो शेयर हो रहा है। इस वीडियो में एक दिव्यांग व्यक्ति ने मानवता की मिसाल पेश की है। इस वीडियो को देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग व्यक्ति, जो वेशभूषा से सन्यासी दिख रहा है। वह एक बंदर को पानी पिला रहा है। एक पल के लिए दिव्यांग व्यक्ति की दरियादिल को देख बंदर सहम जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि वह क्या करें ? अगले पल आश्वस्त होने के बाद पानी पीने लगता है।

इसे भी पढें  हिल गया देश दहल उठी दुनिया ; एक ही कोर्ट से दो महीने के भीतर 2000 से अधिक मुल्जिमों को जमानत… !! 

 

वीडियो किसी मंदिर परिसर पर रिकॉर्ड किया गया है। इसमें मंदिर के पीछे तालाब है। इसी तालाब के किनारे लगी दीवार पर एक दिव्यांग साधु विराजमान है। तभी एक बंदर उसी दीवार पर आ कर बैठ जाता है। वह अपने साथ बिस्कुट लेकर आता है। मंदिर परिसर में किसी ने खाने को दिया है। हालांकि, शोरगुल की वजह से बंदर भागकर पीछे आ जाता है। वहीं, बैठकर खाने लगता है।

उसी समय साधु यानी दिव्यांग व्यक्ति को ऐसा लगता है कि बंदर प्यासा है। यह जान वह एक गिलास में पानी भरकर बंदर को पीने देता है। बंदर कुछ समझ नहीं पाता है। इसके बावजूद साधु बंदर के आगे पानी रख पीने के लिए इशारा देता है। यह देख बंदर दिल से सांकेतिक भाषा में धन्यवाद कह पानी पीने लगता है। यह दृश्य दिल छूने वाला है।

इस वीडियो को ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-पैसों से अमीर होना आम बात है, दिल से अमीर होना ख़ास बात है !! वीडियो को खबर लिखे जाने तक 34 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि 4 सौ लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। यूजर्स वीडियो देख व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

71 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  विद्यालय के मैदान में दौड़ती हुई दो छात्रा गिरकर घायल ; अस्पताल में भर्ती

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close