google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

सबसे खौफनाक मर्डर… एक्ट्रेस ने किए बॉयफ्रेंड के 300 टुकड़े!

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG-20230311-WA0000

IMG-20230311-WA0000

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

प्यार में कत्ल की कई वारदातें आपने सुनी होंगी। अपराध की कई कहानियां आपने देखी होंगी, लेकिन मुंबई में हुई इस वारदात ने खौफ शब्द को और भी खौफनाक बना दिया। मुंबई की एक पॉश सोसाइटी के फ्लैट में आधी रात में जो हुआ उससे पूरी मुंबई ही नहीं बल्कि पूरा देश दहल गया। एक फ्लैट में आधी रात में एक शख्स का कत्ल हुआ। कत्ल के बाद कातिल ने उसकी लाश को छोटे-छोटे 300 टुकडों में काटा और फिर उन टुकडों को प्लास्टिक के बैग में भरकर जंगल में ले जाकर जला दिया।

नीरज ग्रोवर मर्डर केस

ये कहानी है टेलीविजन एक्जक्यूटिव नीरज ग्रोवर, उनकी दोस्त और कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज और मारिया के मंगेतर एमिल जेरोम मैथ्यू की। 2008 में मारिया मुंबई आती है। उसे बॉलीवुड फिल्मों में काम करना था। यहां उसकी दोस्ती नीरज ग्रोवर से होती है। नीरज ग्रोवर का नाम मुंबई की प्रोडेक्शन की दुनिया की नामी हस्तियों में आता था। वो एक प्रोडेक्शन हाउस से जुड़े हुए थे। नीरज मुंबई में मारिया के काम में मदद करते है और इस दौरान वो दोनों काफी करीब आ जाते हैं, लेकिन दोनों की दोस्ती मारिया के मंगेतर एमिल जेरोम मैथ्यू को पसंद नहीं आती। बावजूद इसके मारिया और नीरज मिलते रहते हैं। एमिल जेरोम मैथ्यू नेवी में ऑफिसर था।

6 मई 2008 की वो खौफनाक रात

मारिया को अपना घर शिफ्ट करना था। उसने मलाड में एक घर किराए पर लिया। उस दिन शिफ्टिंग में नीरज मारिया की मदद करता है। उस रात वो मारिया के साथ ही उसके फ्लैट पर रुक जाता है। रात करीब 8 बजे मारिया का बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू मारिया को फोन करता है। पीछे से उसे नीरज की आवाज़ आती है। इस बात से मैथ्यू नाराज हो जाता है और मारिया को कहता है कि वो नीरज को घर से जाने के लिए कहे, लेकिन मारिया ऐसा नहीं करती। नीरज मारिया के फ्लैट में ही रात गुजारता है।

मारिया के फ्लैट में रात गुजारता है नीरज

यहां मुंबई में मारिया और नीरज फ्लैट में अकेले होते हैं वहां कोच्ची में मारिया का बॉयफ्रेंड एमिल इस बात से आग बबूला हो जाता है। उसे दोनों के साथ पहले ही नफरत थी और अब जबकि फ्लैट वो दोनों अकेले थे वो बैचेन हो उठता है। वो आधी रात में ही कोच्ची से फ्लाइट पकड़कर मुंबई आता है और सीधा अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पहुंचता है। वहां नीरज और मारिया को एक साथ देखकर वो गुस्से से लाल हो जाता है। नीरज और मैथ्यू के बीच हाथापाई होती है। मारिया उस वक्त वहीं मौजूद थी। इसी हाथापाई के दौरान मैथ्यू नीरज को चाकू मार देता है और फिर नीरज की वहीं मौत हो जाती है।

लव ट्राएंगल में होता है खौफनाक कत्ल

नीरज की मौत के बाद मारिया और मैथ्यू को घबराहट होती है। सामने नीरज की लाश थी। दोनों इस लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाते हैं। मैथ्यू और मारिया नीरज की लाश के 300 टुकड़े करते हैं। लाश के छोटे-छोटे टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरा जाता है। इसके बाद मारिया अपने एक दोस्त की कार लेकर आती है। ये दोनों लाश को एक बड़े बैग में रखते हैं और फिर कार से जंगल की तरफ रवाना हो जाते हैं। जंगल में जाकर ये दोनों लाश के टुकड़ों को जला देते हैं।

घर से मिटाए जाते हैं सारे सबूत

घर में कत्ल होने की वजह से खून के निशान, दाग-धब्बे नज़र आते हैं इसलिए ये दोनों घर में पेंट करते हैं। घर की चादरें, यहां तक की फर्नीचर भी बदला जाता है। नया घर शिफ्ट होने की वजह से किसी को शक भी नहीं होता। कई दिनों तक सबकुछ ऐसे ही चलता रहता है। ये दोनों हत्या के सारे सबूत मिटा देते हैं। उस रात फ्लैट में क्या हुआ ये किसी को पता नहीं चल पाता।

परिवारवाले शिकायत दर्ज करवाते हैं

दूसरी तरफ नीरज ग्रोवर के परिवारवालों का जब कई दिनों तक नीरज से कोई कॉन्टेक्ट नहीं होता तो वो परेशान हो जाते हैं। परिवारवाले पुलिस में नीरज के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाते हैं। नीरज के गायब होने से मुंबई में हड़कंप मच जाता है। हाईप्रोफाइल केस होने की वजह पुलिस पर इस केस को निपटाने का खासा दवाब होता है, लेकिन ये पता ही नहीं चलता कि नीरज गया कहां। न कोई सबूत, न कोई क्लू और ना ही लाश। आखिर पुलिस करे भी तो क्या।

मारिया पुलिस को देती है मोबाइल

कुछ दिन बाद खुद मारिया पुलिस के पास आती है और वो नीरज का मोबाइल पुलिस को सौंपती है। उसके बाद मारिया से पूछताछ शुरू होती है। मारिया पुलिस को सच नहीं बताती। वो बार-बार अपने बयान बदलती है। वो कहती है कि उस रात नीरज उसके घर से जा चुका था। मारिया के बार-बार बयान बदलने से ये तो साफ था कि मारिया को नीरज के बारे में सबकुछ पता था। पुलिस उसपर दवाब बनाती और आखिरकार वो पूरा सच बताती है। मारिया के बॉयफ्रेंड एमिल जेरोम मैथ्यू को भी गिरफ्तार किया जाता है।

सोसाइटी का गार्ड देता है गवाही

ये केस सालों तक अदालत में चलता है। डेड बॉडी न होने की वजह से केस को साबित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। दूसरी तरफ मीडिया का भी पूरा अटेंशन इस केस की तरफ था। 2008 में इस खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हाईप्रोफाइल केस होने की वजह से इस निपटाने की पूरी कोशिश की जाती है। सोसाइटी के गार्ड की गवाही इसमें अहम रोल अदा करती है। गार्ड बताता है कि उसने दोनों को एक बड़ा बैग कार में रखते देखा था। इसके बाद पुलिस मैथ्यू की कॉल डीटेल्स और फ्लाइट डीटेल्स निकालती है। ये साफ हो जाता है कि इस कत्ल में इन दोनों का ही हाथ था। जंगल से नीरज ग्रोवर की हड्डियां और दांत भी बरामद होते हैं।

मारिया और मैथ्यू को मिलती है सजा

2011 में आखिरकार इस हाई प्रोफाइल नीरज ग्रोवर मर्डर केस में कोर्ट अपना फैसला सुनता है। फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस इस कत्ल को साबित करने में कामयाब हो जाती है। मैथ्यू को कत्ल और सबूत मिटाने के आरोप में 10 साल की सजा मिलती है। वही मारिया को कोर्ट 3 साल की सजा सुनाती है। हालांकि मारिया तीन साल का वक्त जांच के समय ही पूरा कर चुकी होती है इसलिए उसे रिहा कर दिया जाता है।

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: