google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

14 साल की लडकी और मौलाना की शैतानी हरकत… . अफसोस के साथ लोगों में है गुस्से का उबाल

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
146 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

कानपुर : यूपी के कानपुर जिले से एक मौलाना की घिनौनी हरकत सामने आई है। मौलाना चार माह से एक किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। अचानक उसे पता चला कि किशोरी प्रेग्नेंट हो गई है उसने गर्भपात की दवाएं खिला दीं। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक गरीब परिवार मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रहा था। वहीं घर के सामने रहने वाला सोनू हाफिज क्षेत्र की एक मस्जिद में मौलाना है। आरोप है कि सोनू काफी समय से 14 साल की लड़की को खाने पीने की चीजें देने का लालच देकर घर पर बुलाता था। इस दौरान वह लड़की के साथ दुष्कर्म करता था। जब इसको लेकर विरोध किया गया तो आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग बच्ची के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई, जिससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी। आरोप है कि प्रेग्नेंट होने के बाद सोनू ने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं, जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। पीड़िता की मां ने बताया कि ईद के दिन तबीयत बिगड़ने पर बेटी डरी सहमी दिख रही थी। पूछने पर उसने आपबीती बयां की।

फिलहाल इस मामले को लेकर कानपुर के डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close