google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यमंत्री ने किया संकल्प यात्रा का शुभारंभ

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
125 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन रामपुर बछउर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्वलित करके किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ सबको समान रूप से मिल रहा है।

आज गरीबो असहायों के लिए गम्भीर बीमारियों का ईलाज आयुष्मान कार्ड से हो रहा है। मोदी जी की विकसित भारत यात्रा की गाड़ी सभी गांवों में पहुंच रही है।

सरकारी योजनाओं के जाति- पात भेदभाव से ऊपर उठ कर सभी को समान रूप से लाभ मिल रहा है।

पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। आज लाभार्थियों के खातों में सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। श्रमिकों को विश्वकर्मा योजना के तहत सरकारी लाभ मिल रहा है।

स्वयंसहायता समूह की महिलाएं आज स्वालम्बी और आत्मनिर्भर बन रही है।

भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने देश और प्रदेश की दिशा एवम दशा बदल दिया।

आज पूरा देश खुशहाल है।और लोगो का विकास हो रहा है। कार्यक्रम में छोटे बच्चो को अन्नप्राशन कराया गया।

उक्त कार्यक्रम को अमरेश सिंह बबलू, बलबीर सिंह दादा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में अन्नू सिंह, विनय पाण्डेय, प्रमोद सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, लल्लन सिंह, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, भोला बाबा, सलटू पाण्डेय, सोनू यादव, अमरदत्त यादव, आनन्द प्रकाश, देवाशीष यादव आदि मौजूद रहे।

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close