google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सांसद ने प्रेस क्लब की स्थापना का दिया भरोसा

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
90 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। जनपद देवरिया में प्रेस क्लब की स्थापना ना होना एक गंभीर मुद्दा है। अब तक प्रेस क्लब की स्थापना हो जाना चाहिए। जनपद के विभिन्न कोने से पत्रकार साथी आते हैं, उनके बैठने की व्यवस्था न होना यह उचित नहीं है। देश के विकास में व समाज के विकास में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। गरीबों, मजबूर हो व दिशाहीन राजनेताओं, अधिकारियों का रास्ता दिखाने का कार्य जो पत्रकार साथी करता है। इनके बैठने के लिए व्यवस्था न होना बिल्कुल ठीक नहीं है।

उक्त बातें पत्रकार एकता समन्वय समिति जनपद देवरिया के शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति पति राम त्रिपाठी ने पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि मैं अपने नियमानुसार प्रेस क्लब स्थापना करने का पुरजोर कोशिश करूंगा। इस मौके पर रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अगर कमजोर होगा तो देश और समाज की विकास में बाधा उत्पन्न होगी। पत्रकार राजनेता वह अधिकारियों का आईना होता है।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक शाही जी ने कहा कि किसी भी काल खण्ड को उठा लीजिए उसे पत्रकारों की अहम भूमिका रही है।

विशेष अतिथि के रूप में आशीष मणि ने कहा कि पुरातन काल से देखा जाए तो पत्रकारिता के रूप में अगर पत्रकार ना हो तो समाज दिशाहीन हो जाएगा।

पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्र ने कहा कि पत्रकारों का संवैधानिक दर्जा नहीं मिल रहा है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होनी चाहिए और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को संवैधानिक रूप से मान्यता मिलनी चाहिए।

सम्मान समारोह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० तनवीर आलम लारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय सह सचिव डॉ शिवकुमार यादव, जैनेंद्र गुप्ता, अशीष बरनवाल, इरफान अली लारी, अखिलेश जायसवाल, विनय तिवारी, वीरेंद्र पाण्डेय, रमन तिवारी, सुनील यादव, मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सतीश कुशवाहा, वेद प्रकाश तिवारी, बृजेश कुमार राव, कपिल गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश राव, विनय गुप्ता व लियाकत अहमद ने संयुक्त रूप से किया। 

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close