google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव समारोह

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं देवरिया के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को स्थान काली मंदिर देवरिया खास मे देवरिया मे संपन्न हुआ।

इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव अटल गुप्ता ( जायसवाल)  सहित जायसवाल समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण अजय जायसवाल, फूलचनद जायसवाल, अशोक जायसवाल, सहित अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष-सुरेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। 

कार्यक्रम का संचालन जायसवाल समाज के जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल ने किया। 

कार्यक्रम के शुरुआत मे ही जायसवाल समाज देवरिया के जिला कमेटी का शपथ ग्रहण कराया गया जिसमे जायसवाल समाज जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल और जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगणो ने शपथ लिया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि हम सभी लोग भाग्यशाली हैं कि अपने कुलदेवता का जन्मोत्सव समारोह मना रहे है । जायसवाल समाज को एकजुट होना होगा तभी हम सभी मजबूत होगें और जब मजबूत होगें तभी हम सभी को राजनैतिक भागीदारी मिलेगी। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सांसद शशांक मणि ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्प

देवरिया मे जायसवाल समाज के लोग बहुत ही जागरूक और समाज के प्रति समर्पित है वर्तमान कमेटी की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है इसी क्रम मे जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव- अटल गुप्ता ने कहा की पुरे देश मे जायसवाल समाज बहुत ही मजबुत है बस कमी है तो केवल निस्वार्थ एकता की- सभी स्वजातीय भाई- बहन एक मजबुत एकता बनावे जिसका लाभ पुरे समाज को मिलेगा।

इसी क्रम मे अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जायसवाल समाज देवरिया के संरक्षक मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज के लोग अपने कुलदेवता का अनुसरण करें और समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलें। जिस दिन समाज मजबूत होगा उसी दिन सभी भाई-बहन स्वतः ही मजबूत हो जायेगे जायसवाल समाज का अपना एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। 

उक्त कार्यक्रम को अन्य वक्तागणों ने भी सम्बोधित किया ।

कार्यक्रम मे आकर्षक झाकियों ने सबका मन मोह लिया साथ ही कार्यक्रम मे संस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य विविध कार्यक्रम भी संपन्न हुए। 

जायसवाल समाज के कुलदेवता के भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य रूप से जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल , जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल , जिला मिडिया प्रभारी-राजकुमार जायसवाल उर्फ राजू , जायसवाल समाज देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष-सुरेन्द्र जायसवाल सहित जायसवाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल सहित जायसवाल महिला सभा की जिलाध्यक्ष रमिता जायसवाल महासचिव अंजना जायसवाल सहित सभी पदाधिकारीगण एवं जायसवाल समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।।

93 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

आप को यह भी पसंद आ सकता है  नेशनल टीम ने किया एमडीए अभियान का दौरा, 13.67 लाख लोगों तक पहुंची फाइलेरिया की दवा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close