google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सामूहिक नरसंहार ; मृत आत्माओं की शांति के लिए फतेहपुर में श्राद्ध और बगल के गांव में ब्रह्म भोज

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
87 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी और विनीत मिश्रा की रिपोर्ट 

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारे गए सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिजनों का शुक्रवार को ब्रह्म भोज हुआ। सत्य प्रकाश के बेटे देवेश ने मृत आत्माओं की शांति के लिए गांव जाकर श्राद्ध का कर्मकांड कराया और धारा-144 के चलते शहर के बगल स्थित एक मैरिज हॉल में ब्रह्म भोज हुआ। इस मौके पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक शलभमणि, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभय मणि समेत कई नेताओं ने गांव पहुंच कर देवेश को सांत्वना दी। कार्यक्रम के दौरान दोनों जगह पर भारी सुरक्षा व्यवस्था थी।

धारा-144 लागू होने के चलते मैरिज हाल में हुआ ब्रह्म भोज

देवेश ने दो दिन पहले कहा था कि हमारे पिता एवं अन्य परिजनों के श्राद्ध से पहले अगर आरोपियों का घर नहीं गिराया गया तो हम ब्रह्म भोज नहीं करेंगे। देवेश की इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारी परेशान हो गए थे। मकान गिराने का मामला कानूनी दांवपेच में उलझा है। तहसील कोर्ट से बेदखली का आदेश मिलने के बाद प्रेमचंद के अधिवक्ता ने दोबारा अपील की है। काफी समझाने और मृत आत्माओं की शांति का हवाला देकर शुक्रवार को श्राद्ध का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। गांव में धारा-144 लागू होने के चलते ब्रह्म भोज का कार्यक्रम देवरिया शहर के सटे कतरारी गांव स्थित इंदिरा मैरिज हॉल में कराया गया।

इसके पहले गुरुवार को एकादशा कर्मकांड भी देवेश ने गांव में ही कराया था। एकादशा कर्मकांड सम्पन्न होने के बाद वह देवरिया लौट आए थे। गांव में संपन्न हुए श्राद्ध के कर्मकांड के दौरान धारा-144 के चलते रवि प्रकाश मिश्र छोटे बाबा, अनिल मिश्र, दिलीप पांडेय, राजन मिश्रा समेत कुछ गिने चुने लोग ही पहुंचे थे।

दो अक्टूबर को फतेहपुर गांव में हुई थी छह लोगों की हत्या

दो अक्टूबर को देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों से 33 नामजद और 50 लोगों पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी तक इस घटना में शामिल 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close