google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अंतरराष्ट्रीय

…भारत की माशूका अंजू, पाकिस्तान छोडना चाहती है ? वजह जानकर आप भी कहेंगे “ये तो होना ही था..

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आनंद शर्मा की रिपोर्ट 

अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू की कहानी से ज्यादातर लोग वाकिफ है। अंजू अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान का वीजा लेकर वहां चली गई थी। अंजू और नसरुल्लाह की सोशल साइट्स के जरिए साल 2019 में एक दूसरे से जान पहचान हुई थी। कई सालों तक दोनों चैट करत रहे और फिर आखिरकार अंजू किसी को बिन बताए पाकिस्तान चली गई। अंजू पहले सिर्फ एक हफ्ते के लिए पाकिस्तान गई थी, लेकिन बाद में अंजू ने ये वीजा बढ़ा लिया। अंजू का पति उससे वापस लौटने के गुहार लगाता रहा, लेकिन न तो बच्चों की खातिर और न ही पति के लिए वो वापस लौटी।

अंजू क्यों नसरुल्लाह को छोड़कर भारत लौटना चाहती है?

अंजू के पति ने अंजू के खिलाफ केस भी दर्ज किया, लेकिन इस बात से भी अंजू को कोई फर्क नहीं पड़ा। अंजू ने पाकिस्तान में अपना धर्म बदल लिया, अपना नाम अंजू से फातिमा कर लिया। नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया। कभी बुर्के में तो कभी दावत खाते हुए अंजू की काफी तस्वीरें वायरल हुई। काफी समय तक पाकिस्तान में ऐसा लगा कि अंजू का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। उसे महंगे-महंगे गिफ्ट्स भी दिए। यहां तक कि एक बिजनेसमैन ने तो अंजू को एक फ्लैट तक गिफ्ट कर दिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सड़कों के गड्ढे भरने के नाम पर करोड़ों का वारा न्यारा फिर भी लोग खा रहे हिचकोले

अंजू-नसरुल्लाह की लव स्टोरी में ये कौन सा नया मोड़?

अंजू पाकिस्तान के रंग में पूरी तरह रंगती नजर आ रही थी। वो पाकिस्तान का इंडिपेंडेंस डे मनाती दिखी, पाकिस्तान के झंडे के साथ भी नजर आई। ऐसा लगा कि अ अंजू कभी वहां से लौटकर वापस नहीं आएगी। ऐसी भी खबरें आई कि अंजू को फिल्मों और मॉडलिंग में काम मिल रहा है। अंजू ने भी भारत के खिलाफ कई ऐसे बयान दिए जिससे उसकी नफरत साफ दिख रही थी, लेकिन अब इस कहानी में नया मोड़ हैरान करने वाला है।

अगले महीने पाकिस्तान छोड़कर वापस आएगी अंजू

अंजू के शौहर नसरुल्लाह ने बताया है कि अंजू पाकिस्तान छोड़कर वापस भारत लौट रही है। नसरुल्लाह के मुताबिक अगले महीने अंजू भारत वापस आ सकती है। आखिर ऐसा क्या हो गया कि अंजू को भारत वापस लौटना पड़ रहा है। जो पाकिस्तान से इतना प्यार करने लगी थी, नसरुल्लाह के रंग में पूरी तरह रंग चुकी थी वो क्यों उसे छोड़कर वापस आना चाहती है?

पाकिस्तान में अंजू की मानसिक हालत क्यों हुई खराब?

नसरुल्लाह के मुताबिक अंजू की मानसिक हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। वो हर वक्त रोती रहती है। पाकिस्तान में उसका मन नहीं लगता और इसकी वजह है उसके दो बच्चे। नसरुल्लाह के मुताबिक वो नहीं चाहता कि अंजू की मानसिक हालत और खराब हो और इसलिए अंजू अगले महीने ही भारत लौट जाएगी। आखिर ऐसा कैसे? कुछ समय पहले तक जो अंजू पाकिस्तान से वापस लौटना ही नहीं चाहती थी उसने इतना बड़ा फैसला ले लिया। अगर अंजू को बच्चों से इतना ही प्यार था तो वो क्यों उन्हें अकेला छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  870 कर्मचारियों पर ऐक्शन: वेतन रोका, प्रशासन में मचा हड़कंप

भारत लौटकर अंजू पर चलता रहेगा केस

खैर अंजू भारत की नागरिक है वो जब चाहे वापस लौट सकती है, लेकिन वापस लौटने के बाद उसे पुलिस और सुरक्षा एजेंसी दोनों की जांच से होकर गुजरना होगा। अंजू के पति ने अंजू के खिलाफ केस किया हुआ है। एक बार अंजू लौट आएगी तो उस मामले में भी जांच शुरू होगी।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close