google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

भारतीय तिरंगे वाली साड़ी, जुबान पर मोदी-योगी की तारीफ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे.., सीमा हैदर का नया अंदाज आपको भी चौंका देगा 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
85 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

पाकिस्तान छोड़ भारत आई सीमा के इनदिनों खूब चर्चे हैं। सीमा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उसकी चर्चा और बढ़ गई। रविवार को सीमा तिरंगे वाली साड़ी में नजर आई। सीमा ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए तो पाकिस्तान मुर्दाबाद भी कहा।

सीमा के साथ उसके चारों बच्चें भी थे

बता दें कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद सीमा हर घर तिरंगा मुहिम में शामिल हुई थी और अपने घर पर तिरंगा लगा रही थी। सीमा ने इस दौरान तिरंगे के रंग की साड़ी पहन रखी थी। सीमा ने सचिन और पूरे परिवार के साथ तिरंगा लहराया।

कहा जा रहा है कि सीमा ने इस दौरान मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे भी खूब लगाए। सीमा आज पूरी तरीके से देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखी। इसी के साथ ही उसने वंदे मातरम और भारत माता की जय का भी नारा लगाया।

सीमा के साथ उसके वकील एपी सिंह भी मौजूद थे। बाद में एक वीडियो भी सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ बैठी हुई है। वहां उनके वकील एपी सिंह भी मौजूद हैं। वकील ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए तो सीमा भी पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने लगी।

बता दें कि सीमा जब से भारत आयी है वह कई दफा पाकिस्तान की बुराई कर चुकी है। अब वह किसी भी हालत में पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। सीमा हैदर ने अपना नाम और धर्म भी बदल लिया है। सीमा अब खुद को सीमा ठाकुर कहती है और उसने सनातन धर्म अपना लिया है।

सीमा अब हिंदू विधि विधान से रहती है। वह सात्विक भोजन करने लगी है। खाने में लहसुन प्याज तक नहीं खाती। सीमा को फिल्म भी ऑफर हुई है जिसे लेकर वह काफी खुश है। फिलहाल सीमा की किस्मत चमकती हुई नजर आ रही है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close