google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

प्यार, हवस और लूट का डर्टी गेम ; 9 साल में 15 महिलाओं से धोखा देकर शादी रचाने का यह खेल आपको हिला देगी 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

उसकी नजर होती थी शहर की विधवाओं पर। उसके निशाने पर होती थी ऐसी विधवा महिलाएं या फिर तलाकशुदा महिलाएं जो अमीर होती थी। अपनी हवस को पूरा करने के लिए वो खेल रहा था सबसे डर्टी गेम और गंदे खेल का मोहरा बन रही थी कर्नाटक की महिलाएं। एक के बाद एक 15 महिलाओं को उसने अपना शिकार बना डाला। पहले अपनी चिकन-चुपड़ी बातों में फंसाया, फिर रिलेशन बनाया और फिर कर ली शादी। एक दो नहीं 15 शादियां करके वो महिलाओं के पैसे जेवर और दूसरी चीजें लूटता रहा।

बैंगलोर के पांचवीं पास का डर्टी गेम

बैंगलोर के रहने वाले इस शातिर आदमी का नाम है महेश केबी। 35 साल का ये शख्स जब 26 साल का था तब से इसने अपना ये गंदा खेल शुरू किया था। साल 2014 में पहली बार इसने एक महिला की शादी की। उसके बाद तो ये सिलसिला आगे बढ़ता ही गया। एक के बाद एक ये महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगा। ये खुद को कभी डॉक्टर बताता तो कभी इंजीनियर। खुद को सही साबित करने के लिए इसने एक क्लिनिक भी किराए पर लिया हुआ था। उस क्लिनिक पर इसने एक नर्स को भी रखा हुआ था, ताकि किसी को इसपर शक न हो।

इसे भी पढें  उफ्फ...कलप गई मधुमिता की रुह…..पैसा, ग्लैमर, लव हेट और फिर कत्ल वाली कहानी सन्न कर देगी आपको 

ये जब भी कोई खूबसूरत और अमीर विधवा महिला या तलाकशुदा महिला को देखता तो फंसाने का खेल शुरू कर देता। इसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी एक प्रोफाइल बनाई हुई थी। इसी के जरिेए ये महिलाओं की प्रोफाइल में जाकर उन्हें रिक्वेस्ट भेजता। बातचीत करता, उनसे दोस्ती करता। जब महिला इसके जाल में फंसने लगती ये उससे मुलाकात करता और शादी तय कर लेता। शादी के बाद बकायदा ये घर लेकर उस महिला के साथ रहता। सोचिए 9 साल तक ये ऐसा ही करता रहा और किसी महिला को इसपर शक ही नहीं हुआ।

मैसूर की एक महिला से इसी साल की थी शादी

इसी साल की शुरूआत में मैसूर की रहने वाली तलाकशुदा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को इसी तरह इसने अपने जाल में फंसाया। उससे प्यार का नाटक किया और फिर दोनों ने आंध्र प्रदेश में शादी कर ली। दोनों साथ में रहने लगे। इसने खुद को डॉक्टर बताया हुआ था। शादी के बाद ये महिला से क्लिनिक खोलने के नाम पर पैसे मांगने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगा। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो ये उसके गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद ही उस महिला ने महेश के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

इसे भी पढें  गैर मजहब में मोहब्बत, फिर धोखा और कत्ल साजिश रचने वाली इस शातिर महिला की कारगुजारियों से पुलिस भी हिल गई

महिला की शिकायत पर इसे किया गया गिरफ्तार

इस महिला के अलावा एक और महिला जो इसके ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पुलिस छानबीन शुरू की और फिर इसे मैसूर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ की तो पहले तो ये नाटक करता रहा, लेकिन आखिर में इसने अपना डर्टी गेम पुलिस के सामने उगल ही दिया। इसने बताया कि इसने अब तक 15 महिलाओं से शादी की है जबकि चार महिलाओं से इसके बच्चे भी हैं। पहली शादी साल 2014 में की थी। ये ज्यादातर अमीर औरतों को ही अपना शिकार बनाता था ताकि उनका पैसा एंठ सके। पुलिस बाकी महिलाओं की भी तलाश कर रही है। ये माना जा रहा है कि धोखा मिलने के बाद भी वो महिलाएं इसलिए सामने नहीं आई ताकी बदनामी न हो।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close