google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायपुर

3 दिन में तीन बड़े फैसले? जानें दिल्ली से किसने किया कॉल कि छत्तीसगढ़ में हुआ उलटफेर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रघू यादव मस्तूरी की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली। प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था, उनके स्थान पर मरकाम मंत्री बनाए गए हैं। मरकाम पिछले चार वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। बुधवार को उन्हें हटाकर बस्तर क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मरकाम ने राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। सूत्रों के अनुसार, एक फोन कॉल के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बदलाव हुए।

बताया जा रहा है कि खुद राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को फोन किया था। राहुल गांधी ने मरकाम को फोन करके कहा था कि उनको दूसरी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। राहुल गांधी के फोन के बाद मोहन मरकाम ने अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरा कार्यकाल पूरा हो गया था।

टीएस सिंहदेव के समर्थक हैं टेकाम

इसे भी पढें  दिन गुजरे दर्द बाकी ; "मम्मी ये मुझे नोंच रहे हैं.." बेटी के दिल में बैठे दर्दनाक डर की कहानी मां की जुबानी

वहीं, राज्य के पूर्व शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक माने जाते हैं। टेकाम सरगुजा क्षेत्र से आते हैं। बस्तर क्षेत्र को साधने के लिए कांग्रेस ने मंत्रिमंडल और संगठन में बदलाव किया है। मरकाम से पहले केवल कवासी लखमा ही बस्तर क्षेत्र से मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।

2018 में पहली बार विधायक बने थे मरकाम

आदिवासी नेता मोहन मरकाम बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुने गए। राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार का गठन होने के बाद 2019 में मरकाम को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

तीन दिन में हुए बड़े फैसले

राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस में पिछले तीन दिनों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हुई हैं। बुधवार को पार्टी ने मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया और बैज को उनकी जगह पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं, दूसरे दिन गुरुवार को पार्टी ने स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम का इस्तीफा लिया। शुक्रवार को मोहन मरकाम को उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

73 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close