google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जिंदगी एक सफर

पैसा दो और किराए की गर्लफ्रेंड को अपने पास बुलाओ…..

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

किराए पर मकान, किराए पर कार, किराए पर फर्नीचर यहां तक कि किराए पर कपड़े की बात भी आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन क्या आपको पता है किराए पर गर्लफ्रेंड भी मिलती है? चौंकिए मत ये एक नया कॉन्सेप्ट है जो विदेशों में काफी कॉमन है जिसकी अब भारत में भी खूब चर्चा होने लगी है। इस चर्चा का अड्डा बना है सोशल मीडिया। खैर, लोग इस बारे में क्या सोच रहे हैं, उस पर हम बाद में चर्चा करेंगे। पहले जान लें कि ये किराए की गर्लफ्रेंड या पेड गर्लफ्रेंड (Paid Girlfriend) होती क्या है?

किराए पर गर्लफ्रेंड का नया कॉन्सेप्ट

पेड गर्लफ्रेंड जैसा कि नाम से ही साफ है- पैसा दीजिए गर्लफ्रेंड बनाइए। एक दिन के लिए, दो दिन के लिए या फिर और ज्यादा दिन के लिए। आप हर दिन के हिसाब से लड़की को पैसा देकर उसे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। आप लोगों को भी ये बता सकते हैं कि वो आपकी गर्लफ्रेंड है। आप अपने परिवार वालों से भी उसे अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मिला सकते हैं। आप उसके साथ घूम-फिर सकते हैं। यहां तक कि आप उस लड़की को अपने साथ विदेश यात्रा पर भी ले जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ उतने ही दिन के लिए जितनी आपने पेमेंट की है।

इसे भी पढें  यह वीडियो🎥 👇सबको इंसानियत का पाठ सिखाने के लिए काफी है, जरूर देखें

पैसा दीजिए और गर्लफ्रेंड बनाइए

वो पूरे समय आपके साथ आपकी गर्लफ्रेंड के रूप में रहेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें और एस्कॉर्ट सर्विस में फर्क ही क्या है। फर्क है। एस्कॉर्ट सर्विस में आप लड़की को दुनिया के सामने पेश नहीं करते, लेकिन पेड गर्लफ्रेंड को आप किसी के सामने आधिकारिक तौर पर बता सकते हैं। गर्लफ्रेंड कॉन्सेप्ट में सेक्स को लेकर पहले से ही शर्तें तय रहती हैं। किराए पर गर्लफ्रेंड पूरे दिन आपके साथ रहेगी, लेकिन वो आपके साथ सोएगी नहीं। वो आपके साथ सेक्स नहीं करेगी। अगर आप उसे अपने साथ घुमाने ले जा रहे हैं तो उसके लिए आपको अलग कमरा बुक करवाना होगा।

एक दिन के 30-30 हजार तक की कमाई

दअरसल, विदेशों में ये कल्चर इसलिए तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि कई बार समाज में या अपने परिवार में लड़कों को ये दिखाने के लिए कि वो रिलेशन में है, ऐसी लड़कियों की जरूरत पड़ती है। इस तरह उन्हें किसी से कोई कमिटमेंट नहीं करना पड़ता है, लोगों के सामने खुद को रिलेशन में भी दिखा देते हैं। यानी, हिंग लगे ना फिटकरी और काम चोखा। दूसरी तरफ लड़कियों के लिए ये कमाई का अच्छा जरिया है। वो इस काम के लिए एक-एक दिन के 30-30 हजार रुपये तक वसूल रही हैं। कई एजेंसियां इस तरह की पेड गर्लफ्रेंड का कारोबार कर रही हैं जो ऐसी लड़कियों से संपर्क में रहतीं हैं।

इसे भी पढें  इंटरनेट पर देखा जुगाड़ और छापने लगा 50-100 के नकली नोट, होश उड़ा देगी ये कहानी

जापान की ‘पेड गर्लफ्रेंड’ सोशल मीडिया में वायरल

चीन में इस तरह का कॉन्सेप्ट सबसे ज्यादा चलन में है। अब जापान की एक लड़की भी सामने आई है जिसका कहना है कि वो पेड गर्लफ्रेंड बनकर महीने में लाखों रुपये कमा रही है। डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक किर्मी नाम की ये लड़की जापान की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर ये काफी फेमस है और इसके 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ये पेड गर्लफ्रेंड को अपना फुल टाइम जॉब मानती है और इसकी बदौलत लाखों रुपये भी कमा रही है।

पूरी दुनिया में चलन में है पेड गर्लफ्रेंड का कॉन्सेप्ट

पेड गर्लफ्रेंड का ये कॉन्सेप्ट सिर्फ चीन, जापान तक ही सीमित नहीं है दुनिया के कई हिस्सों में इस तरह से लड़कियां पेड गर्लफ्रेंड बनकर कमाई कर रही हैं। सोशल मीडिया में इस तरह के मामले आने के बाद, जाहिर सी बात है ये हमारे देश के युवाओं के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन सवाल गलत सही से बढ़कर सुरक्षा का है।

इसे भी पढें  चेहरा ढक कर दुकान में घुसा, आराम से आइसक्रीम चाकलेट खाया और फिर लाखों का सामान ले उडा

सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक!

सोशल मीडिया की वजह से विदेशों का ये कल्चर अगर हमारे देश के युवाओं पर भी हावी होता है तो क्या होगा। विदेशों की देखा-देखी लड़कियां पैसे कमाने के लालच में किराए की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार हो सकती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा का जिम्मेदार कौन होगा। बेशक इस काम में आप सेक्सुअली इन्वॉल्व नहीं हो रहे, बावजूद इसके कोई भी लड़की अपने परिवार से छुपकर ही इस काम को करेगी। ऐसे मामलों में आप किस तरह के लोगों से संपर्क में आते हैं ये उस लड़की को भी पता नहीं चलेगा। जाहिर सी बात है ये कॉन्सेप्ट क्राइम के मामलों में इजाफा ही करेगा।

107 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close