google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजनीति

दो भाई, दो दल, दो रास्ते और मिल रही दोनों को तारीफें, तो क्या वरुण मारेंगे पलटी? वीडियो ? देखिए 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

प्रशांत भूषण की रिपोर्ट 

राहुल गांधी और वरुण गांधी दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों अलग-अलग दलों के जरिए सियासत कर रहे हैं। दोनों के रास्ते अलग-अलग भी है लेकिन एक बात जो दोनों मामलों में कॉमन नजर आ रही है वो है समर्थन। दोनों ही भाइयों को लाइक माइंडेड लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बारे में तो पूरा देश ही जानता है। उन्होंने हाल ही में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा पूरी की है। वह लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं जबकि उनके चचेरे भाई वरुण भी एक अलग विषय पर समान विचारधारा वाले लोगों को एकसाथ लाने में जुटे हुए हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HjQjSz5UAlU[/embedyt]

वरुण गांधी ने हाल ही में अर्बन इंडिया और उससे जुड़े विषयों पर एक किताब लिखी है- ‘The Indian Metropolis’। शहर में रह रहे लोगों के जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने की जरूरत के बारे में समझाने वाली यह किताब अलग-अलग क्षेत्रों के सियासी दलों के सांसदों को भी एकसाथ ला रही है। खबर है कि वरुण गांधी ने अपनी किताब (Varun Gandhi Book) को लेकर को जिस भी सांसद से संपर्क किया है, उसने इस गंभीर विषय पर ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की है।

इसे भी पढें  पंजाब में जीत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही "आम आदमी पार्टी"

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिया था राहुल ने वरुण पर बयान

कुछ ही समय पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई वरुण गांधी पर बात की थी। उस समय कांग्रेस पार्टी की यात्रा पंजाब में थी। तब वरुण लगातार अपने बीजेपी विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में थे। राहुल गांधी ने कहा था कि वह अपने चचेरे भाई से मिल सकते हैं और उन्हें गले लगा सकते हैं लेकिन उनका वरुण के साथ विचारधारा के मामले में मतभेद है।

राहुल गांधी ने कहा था, “वो बीजेपी में हैं। अगर वो यहां आते हैं तो उनके लिए समस्या हो सकती है। मैं कभी RSS दफ्तर नहीं जा सकता। उससे पहले आपको मेरा सिर काटना पड़ेगा।”

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि वरुण ने कई साल पहले यह बताने की कोशिश की थी कि RSS अच्छा काम कर रहा है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद वरुण की कांग्रेस में एंट्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया था। तभी से वरुण गांधी भाजपा सरकारों के खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर भी विराम सा लगा नजर आ रहा है।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर ने किया किनारा तो बचे खुचे को समेटने में लगे हैं अखिलेश यादव 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close