google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कुशीनगर

जयमाल के बाद लाइट गई… दुल्हन लापता, सुबह लाल जोड़े में पेड़ से लटकता मिला शव

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव में शादी की रात लाल जोड़े में दुल्हन का शव पेड़ से लटकता मिला है। स्टेज पर जयमाल और अन्य कार्यक्रम के बाद लापता हुई दुल्हन का सुबह में पेड़ से लटकता शव मिला जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दुल्हन के जोड़े में सजी युवती का शव पेड़ पर लटकता देख मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग जुट गए।

रविवार की रात युवती का विवाह था जयमाल की रस्म होने के बाद से युवती अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती को बहुत खोजा लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। इसके थके हारे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस ने भी रात में खोजबीन किया। युवती का कहीं सुराग नहीं मिला। सुबह पेड़ लटका शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।

शादी के लिए दूल्हा कर रहा इंतजार लड़की गायब

जिले के चौराखास थाने मे कोइलसवा बुजुर्ग गांव के बिंद टोला के रहने वाले उदय नाथ की बेटी नीतू का रविवार को विवाह था। धूमधाम से बारात आने के बाद लोगों में ख़ुशी का माहौल था। द्वारपूजा के बाद लड़की वालों ने बारातियों का खूब स्वागत किया इसके बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  'सीमा हैदर फ्रॉड है और हिंदुस्तान जाकर ड्रामा कर रही है' ; सरहद पार से इश्क पर अब एक और गंभीर सवाल 

जयमाल के बाद लापता हुई लड़की

दूल्हा-दुल्हन का जयमाल के लिए बने स्टेज पर पहुंचे और ख़ुशी-ख़ुशी जयमाल कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके बाद अन्य रस्मों की तैयारी शुरू हुई। इस बीच अपने कमरे में गई नीतू अचानक से लापता हो गई। परिजनों ने लापता दुल्हन की पूरी रात काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह सोमवार को उसका शव गांव से पश्चिम नदी के किनारे काली जी के स्थान पर बरगद के पेड़ से शादी के जोड़े में लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

इज्जत बचाने के लिए छोटी बेटी से कराई शादी

रोते बिलखते मृतका के मां ने बताया कि जयमाल के बाद शादी के और रस्म अदा करने के लिए लड़की को बुलाया गया तो वह गायब हो गई थी जिसके बाद काफी खोज बीन की गई। लड़की नहीं मिली तो लाज बचाने के लिए लड़की के पिता ने छोटी बेटी से विवाह कराने का प्रस्ताव रखा। बहुत सोचने विचारने के बाद लड़के के पिता ने शादी करने के लिए भी तैयार हो गया जिसके बाद छोटी बेटी से विवाह संपन्न हुआ।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  युवती ने धर्म बदलकर प्रेमी से की शादी, पड़ोसी करते हैं ताकझांक, विरोध पर पीटा

लाइट कटने के बाद लापता हुई दुल्हन

मृतक दुल्हन के परिजनों ने बताया की जयमाल के बाद अचानक कुछ देर के लिए लाइट कट गई। इसके बाद दुल्हन की गायब हो गई। शादी में जुटे रिश्तेदारों ने हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था इसके बाद लोकलाज को ध्यान में रखते हुए मृतक की छोटी बहन से विवाह करा दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर लड़की को तलाशने में लग गई थी काफी खोजबीन करने के बाद लड़की का पता नही चल पा रहा था। जब सुबह हुई थी काली मां के मंदिर के पास बरगद के पेड़ में लगभग 15 फीट ऊपर पेड़ से लडका लड़की का शव देख गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद शव को पुलिस ने सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close