google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अतर्राबांदा

ढाई साल के मासूम को भी नहीं बख्शा ; चार दिन से गायब था और मिला इस हाल में….!

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बांदा : जिले में आज सुबह चार दिन से लापता मासूम का शव तालाब पर उतराता मिला। जिसके बाद तालाब में मासूम का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उनका ढाई वर्ष का बच्चा चार दिन पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया था। बच्चे के मौत की खबर सुनकर सपा का प्रतिनिधि मंडल भी मौके पर पहुंचा और परिजनों का ढाढ़स बढ़ाने के साथ जल्द न्याय की मांग करने लगा।

मामला तिंदवारी थाना कस्बे का है। जहाँ 13 तारीख को एक ढाई वर्षीय मासूम घर के बाहर खेलते हुए रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा बच्चे की तलाश किये जाने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस लगातार मासूम को खोज कर रही थी। बच्चे का शव मिलने की सूचना जब बबेरू से सपा विधायक को हुई तो वो भी अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया।

परिजनों को तालाब में मिला मासूम

इसे भी पढें  फेसबुक पर हुई दोस्ती, निकाह का झांसा देकर जीजा, साले करते रहे दुष्कर्म और जब खुली पोल तो पढिए क्या हुआ

बच्चे के परिजन तालाब के पास घूम रहे थे तभी उसी समय उन्हें तालाब पर मासूम का शव पानी मे उतराता दिखा। नजदीक जाकर देखा तो शव उसी ढाई वर्षीय मासूम का था। परिजनों ने जैसे ही शव को देखा तो वह अपना सुध बुध भूल गए। गांव के तालाब में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close