google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

कापी में अल्लाहु अकबर और छुपकर नमाज पढ़ने वाले “वंश” की बातें सुनकर परिजन और पुलिस सब भौंचक्के रह गए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर, हनुमंत विहार में घर में नमाज अदा करने पर मां के डांटने और कापी में अल्हा-हू-अकबर लिखकर भागने वाले 11वीं के छात्र वंश की बातें हैरान करने वाली हैं। अजमेर से लाने के बाद उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस और अभिभावक भी परेशान हो गए।

पुलिस राजस्थान के जयपुर से लेकर लौटी तो उसने मस्जिद में इस्लामिक जानकारी मिलने और मुहर्रम में नमाज पढ़ने की जानकारी दी है। उसने अपने दोस्तों के बारे में भी बताया, जिनके नाम कापी में लिखे थे।

हनुमंत विहार के संजय गांधी नगर निवासी आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक व भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश गुप्ता का बड़ा बेटा वंश मदर टेरेसा स्कूल में 11वीं का छात्र है। कुछ दिनों पहले बेटे को घर में नमाज अदा करते देख उसकी मां ने डांट लगा दी। इसके बाद गुरुवार शाम को वह घर से लापता हो गया था।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह ट्रेन से अजमेर जा रहा था। पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी तो जयपुर स्टेशन पर जीआरपी ने वंश को पकड़ लिया। रविवार को स्वजन पुलिस के साथ उसको लेकर जयपुर से लौटे।

इसे भी पढें  सहकारिता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ का सराहनीय कदम

छात्र ने बताया कि कक्षा आठ में उसके कम नंबर आए, इस पर उसे बहुत डांटा गया। बाद में उसके मुस्लिम दोस्तों ने उसे अजमेर शरीफ दरगाह के बारे में बताया। साथ ही जानकारी दी कि जो भी उनसे मन्नत मांगता है, वह पूरी हो जाती है। इसके बाद, उसने यूट्यूब पर मुस्लिम धर्म के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

वहीं, स्वजन ने बताया कि करीब एक साल से बेटे के हाव-भाव बदले हुए थे। उन्होंने कई बार स्कूल की प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत करनी चाही लेकिन वह नहीं मिलीं। स्कूल अगर उस वक्त ध्यान देता तो शायद यह घटना नहीं होती।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close