google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

“अंधे हैं हम, देखेंगे क्या? बहरें हैं हम, सुनेंगे क्या? गूंगे हैं हम, बोलेंगे क्या? मगर ये हमारा वतन तो है”; छलका आज़म खान का दर्द

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान का दर्द एक बार फिर से छलक उठा है। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर का समर्थन करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा है। आजम खान ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैंने भी कभी अखिलेश यादव को धूप में खड़ा होते हुए नहीं देखा है।’ आपको बता दें कि इसके पहले सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा था कि वो एसी कमरों से बाहर निकलकर जनता के बीच पहुंचे तब जनता उन्हें समर्थन देगी। ओम प्रकाश राजभर ने इस साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

वहीं इसी साल उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी दोनों सीटें गवां बैठी है और वो भी सपा के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ की लोकसभा सीटें। इस उपचुनाव में दोनों सीटों पर शिकस्त खाने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश पर तंज कसते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि जब तक आप एसी कमरों से बाहर नहीं निकलेंगे ऐसे ही चुनाव हारते रहेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में ओम प्रकाश यादव ने समाजवादी पार्टी के विरोध में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया।

आजम खान ने यशवंत सिन्हा को लेकर कसा था तंज

आप को यह भी पसंद आ सकता है  5 जनवरी को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा

लखनऊ में जब यशवंत सिन्हा ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी से मिलने गए थे तो उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से भी मुलाकात की थी। जब यशवंत सिन्हा से मुलाकात के बारे में आजम खान से एक न्यूज चैनल ने पूछा कि क्या उम्मीद है इस बार देश को अगला राष्ट्रपति विपक्ष से मिलने वाला है तो इसके जवाब में आजम खान ने कहा था, “ख्वाब तो हम भी देख रहे हैं। यह जरूरी थोड़ी है कि हर ख्वाब सच हो जाए। अंधे हैं हम, देखेंगे क्या? बहरें हैं हम, सुनेंगे क्या? गूंगे हैं हम, बोलेंगे क्या? मगर ये हमारा वतन तो है।”

मुसलमानों को बीजेपी का भय दिखाते हैं अखिलेश यादवः राजभर

राष्ट्रपति चुनाव में लखनऊ विधानसभा में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के बाद उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव केवल भाजपा का नाम लेकर जिंदा हैं। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाते हैं, मुसलमान भय के नाते उनको वोट देता है। मुसलमान अब समझ गया है कि वे सिर्फ वोट लेने के लिए भाजपा का भय दिखाते हैं और जब मुसलमानों पर जुल्म, ज्यादती और हमला होता है तो वे नहीं बोलते हैं।”

अमित शाह और योगी ने मुझे फोन कर मांगा था मुर्मू का समर्थनः राजभर

आप को यह भी पसंद आ सकता है  2 कुंतल 26 किलो 660 ग्राम अवैध गाजा के दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

राजभर ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही। जब गृह मंत्री मुझसे ये बात कह रहे हैं, जबकि मेरी कोई औकात नहीं। ऐसे में हमने द्रोपदी मुर्मू जी को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “उन्हें मेरे वोटों की जरूरत नहीं है। मैं तो उनका इंतजार करता रहा लेकिन उन्हें मेरे समर्थन की जरूरत नहीं है।”

76 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close