google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

सौम्या अग्रवाल ने जिलाधिकारी बलिया का ग्रहण किया अपना कार्यभार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया पहुंचे नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को कोषागार में सशस्त्र बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कोषाधिकारी ने नवागत जिलाधिकारी को ससम्मान कोषागार में ले जाकर कार्यभार ग्रहण कराया। 

अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी को पुष्प का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसी के साथ जिलाधिकारी कोषागार से डीएम कार्यालय तक पैदल भ्रमण करते हुए पहुंची जहां अधिकारियों के साथ बैठक की।

नवागत जिलाधिकारी की प्रशासनिक सेवा का 14 साल बड़ा ही बेहतरीन रहा है लेकिन बलिया कार्यभार चुनौतियों से भरा है। सबसे बड़ी चुनौती बलिया में प्रत्येक साल आने वाली भीषण बाढ़ की समस्या है। यही नहीं गंगा और घाघरा दोनों नदियों द्वारा प्रत्येक वर्ष सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि और दर्जनों बस्तियों को निगला जाता है ऐसे में बाढ़ के साथ-साथ कटान रोकने और कटान से विस्थापित हुए लोगों को आवासीय सुविधा देना सबसे बड़ी चुनौती का कार्य होता है। 

जिले में दूसरी चुनौती जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की है । यहां कोई भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बाधित है। पिछले 5 सालों से बलिया नगर प्रत्येक बरसात में तरणताल बन जाता है और इसके लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार अधिकारी नगरपालिका परिषद ईओ है। 

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close