google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वाराणसी

रात में की दुल्हन ने खुशी-खुशी शादी और सुबह होते ही बोली, इस दुल्हे संग मैं नहीं रहूंगी, पढ़िए क्या है मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विनोद भंडारी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के वाराणसी  से एक चौंका देने वाला किस्सा सामने आया है। दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंधने के बाद फ्यूचर की प्लानिंग करते हैं। लेकिन तब क्या होगा जब दुल्हन विदा होने से ही इनकार कर दे।

वाराणसी में एक अजीबो-गरीब शादी हुई है। दरअसल पहले तो दूल्हा-दुल्हन ने शादी की सारी रस्में निभाईं और उसके बाद दोनों ने सात फेरे लिए। लेकिन अगले दिन दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया और दूल्हे की उम्र को इस फैसला का कारण बताया।

आपको बता दें कि दुल्हन के मुताबिक उसे दूल्हे की उम्र के बारे में नहीं बताया गया था। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच अच्छी खासी बहस हुई लेकिन दुल्हन की जिद्द के आगे किसी की एक ना चली। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि बात थाने तक पहुंच गई। ऐसा होना किसी के लिए भी सदमे की बात है। अगले ही दिन दूल्हे को दुल्हन ने अच्छा खासा झटका दे दिया।

कुछ घंटों के लिए बने दूल्हे को आखिरकार दुल्हन के बिना ही घर वापस लौटना पड़ा।

शादी करने के लिए कभी-कभी लोग बहुत सी बातें छुपाने लगते हैं लेकिन कुछ बातें इतनी बड़ी भी हो सकती हैं जिन्हें नजरअंदाज करना दूसरे पक्ष के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसा ही कुछ इस मामले में भी देखने को मिला है।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close