google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधलखनऊ

पड़ोसी शोहदा युवती को करता था तंग, विरोध किया तो छत से नीचे फेंक दिया ; गंभीरावस्था में युवती अस्पताल में भर्ती

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा- 7 की 14 वर्षीय छात्रा को पड़ोसी शोहदा हर रोज परेशान करता था। वो इसका विरोध भी करती थी, लेकिन उसने बदनामी के डर से किसी को कोई बात नहीं बताई। इस वजह से आरोपी का हौसला बढ़ गया और उसकी हरकतें भी बढ़ गईं। गुरुवार को उसने छात्रा को तेजी से पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा।

वो चिल्लाने लगी तो छत की ऊंची बिल्डिंग से उछालकर नीचे फेंक दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और आरोपी के नाबालिग होने पर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेज दिया। वहीं, छात्रा के परिजनों ने उसे गंभीर हालात में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूटी गई है, इलाज जारी है।

पारा इंस्पेक्टर के मुताबिक, हंसखेड़ा में एक किशोरी को उसके पास में रहने वाले किशोर ने छेड़छाड़ करता था। किशोरी के पिता विश्वविद्यालय में चतुर्थ कर्मचारी हैं। वहीं, मां विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाले प्रोफेसरों के घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं। किशोरी को कॉलोनी में रहने वाला एक किशोर पिछले 1 माह से परेशान कर रहा था। स्कूल जाते वक्त भी पीछा करता था।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सपा मुखिया रामचरितमानस की चौपाई में "ताड़ना" शब्द की व्याख्या पूछ रहे हैं....

गुरुवार शाम घर पर किशोरी को अकेला पाकर अंदर घुस गया। जहां किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर ने दूसरी मंजिल स्थित घर की छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

स्कूल के रास्ते में छेड़छाड़ करने पर छोड़ी पढाई

परिजनों का आरोप है कि आरोपी की रोज की अश्लील हरकतों और गन्दे कमेंट की वजह से बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया था। स्कूल आते-जाते परेशान करने पर पिछले कई दिनों से पढ़ाई तक छोड़ दी थी। उसके बाद भी अपनी हरकतें नहीं बंद की और घर के आसपास चक्कर लगाने लगा। घर वालों से शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधरा। जिसके बाद मौका पाकर घर आकर घटना को अंजाम दिया।

आरोपी के दूसरे समुदाय के होने से इलाके में आक्रोश

क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक आरोपी दूसरे समुदाय का है। जिसके चलते घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के घर वालों को चेतावनी दी है। वहीं लोगों को आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल लोग आरोपी की गिरफ्तारी के बाद माहौल शांत है।

71 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जल शक्ति राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close