google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

मर्डर केस की मोस्ट वांटेड महिलाएं गिरफ्तार, 15-15 हजार की इनामी थीं, सहीदा और तरन्नुम

दो साल से थी फरार, गिरफ्तारी के लिए जारी हुआ था इनाम और मुनादी

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
47 पाठकों ने अब तक पढा

आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहीं 15-15 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपित सहीदा बानो और तरन्नुम को गिरफ्तार किया। जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई।

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़, गंभीरपुर। हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रही दो महिला आरोपितों को गंभीरपुर थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में सहीदा बानो और तरन्नुम शामिल हैं, जो मुहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर की निवासी हैं। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों महिला आरोपित मंगरावां गांव के पास विषहम मोड़ पर किसी का इंतजार कर रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

2022 में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में एक आपसी विवाद के चलते यह मामला सामने आया था। पीड़ित अकील अहमद की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, बच्चों के क्रिकेट खेल के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि खुर्शीद नामक युवक पर लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया गया। हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपितों की तलाश में जुटी थी पुलिस

इस मामले में नेयाज अहमद, अब्दुल्ला, मुजम्मील, नासिर, राफे, अजमल, सहीदा बानो और तरन्नुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मुनादी भी कराई गई थी, लेकिन दोनों महिलाएं लंबे समय से फरार चल रही थीं।

इनाम घोषित करने के बाद मिली सफलता

एसपी द्वारा दोनों महिला आरोपितों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close