google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कौशांबी

शादी के डीजे पर नाच नाच में फंसा विवाद, लाठी भांजी ईंट बरसाई, दुल्हा बैरंग लौटा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कौशांबी।  जनपद में शादी समारोह में हंगामा हो गया। डीजे पर बजते गीतों पर डांस के दौरान घराती और बरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घंटे भर चले बवाल में दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव किया तो बवाली भाग निकले। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े में हुई अफरा-तफरी से बिन ब्याहे बराती लौट गए।

कौशांबी में पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्‍यक्ति मेहनत मजदूरी करके स्वजनों का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी का सरायअकिल थाना क्षेत्र एक गांव के युवक के साथ रिश्ता तय किया। रविवार की रात बरात गांव में पहुंची। बरातियों की खातिरदारी की गई। द्वारचार की रस्‍म अदायगी की तैयारी होने लगी।

डीजे पर बजते फिल्‍मी गीतों की धुन पर बराती डांस कर रहे थे। इस बीच कुछ कन्‍या पक्ष के लोग भी डांस करने में शामिल हो गए। इस पर वर पक्ष के लोगों ने उन्‍हें वहां से जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो गाली गलौज शुरू हो गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  होटल में पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध परिस्थितियों में मिले चार जोड़े, मच गया कोहराम

दोनों पक्षों में लाठी-डंडा व ईंट-पत्‍थर चले, एक दर्जन जख्‍मी : दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। घंटे भर चले बवाल व मारपीट में घराती पक्ष से सुनील, सुशील कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार समेत आदि व दूसरे पक्ष से मिलाकर कुल करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल रहा।

शादी की रस्‍म निभाए बिना बरात लेकर लौटा दूल्‍हा : मारपीट की सूचना पर पहुंची पिपरी थाने की पुलिस ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घायलों को गांव के एक क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद स्वजनों ने अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। घराती और बरातियों के बीच हुए विवाद में दूल्हा बिना शादी का रस्म निभाए ही बरात लेकर लौट गया। इससे शादी नहीं हो सकी।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close