google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

मंडप से दूल्हा फरार, शादी में खर्च हुए लाखों परिजन को भारी पड़े

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब निकाह के मंडप से दूल्हा फरार हो गया। मामला बुधवार का है, जहां क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में बारात पहुंची थी। निकाह की रस्मों के बीच पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही दूल्हा मौके से भाग खड़ा हुआ।

दूल्हे पर गंभीर आरोप, दुल्हन ने साथ जाने से किया इनकार

मामला उस समय उलझ गया जब पुलिस ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ बलात्कार और गर्भपात कराने जैसे संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज है। इन आरोपों की शिकायत दूल्हे की पूर्व प्रेमिका ने की थी। दुल्हन पक्ष को जब यह जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए।

[the_ad id=”121548″]

शुक्रवार को थाने में पंचायत बुलवाई गई, लेकिन दुल्हन ने दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे के साथ जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने बताया कि इस शादी में 20 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, जो अब परिवार के लिए कर्ज बन गया है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके खर्च की भरपाई करवाई जाए।

थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौते के तहत लेनदेन की प्रक्रिया को हल करने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल, दूल्हे पर दर्ज गंभीर धाराओं के चलते शादी का मामला अधर में लटक गया है, और दुल्हन का सपना अधूरा रह गया।

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल

सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में एक युवक का सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवक खाट पर बैठा हुआ दिख रहा है, जिसके सामने दो अवैध हथियार रखे हुए हैं। एक हथियार को वह अपने हाथ में भी लहराता नजर आ रहा है।

पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान की और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार रखने और वीडियो वायरल करने के मामले में युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[the_ad id=”121863″]

देवरिया और आसपास के क्षेत्रों में यह दोनों घटनाएं चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। पुलिस अब इन मामलों के समाधान और कार्रवाई में जुटी है।

445 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close