google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक से लेकर अन्य कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया‌। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी और क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा की शुरुआत बी आर डी इंटर कॉलेज से हुई और यह भाटपार नगर, बरईपार, फुलवरिया, खरोहवा चौराहा, सुरजीपुर जगहथा, लाखोंपार होते हुए मालवीय पीजी कॉलेज में समाप्त हुई। मालवीय पीजी कॉलेज में पहुंचने पर, नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, गरिमा, राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय ध्वज मानते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।

क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि तिरंगे को लहराना राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति हमारे समर्पण और विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह हमारे देश की पहचान है।

स्वतंत्रता सप्ताह समारोह के द्वितीय दिवस पर, बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुतियों और अद्भुत कला कौशल से सबको आनंदित किया

जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने तिरंगा झंडे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाएं और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करें।

इसे भी पढें  "सफलता के झंडे गाड़ कर रहेंगे….इस बार जेईई मेंस में सफलता पाकर जी एम एकेडमी के छात्रों ने कर दिखाया कमाल

भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा हमें स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है और उनके बलिदानों की महानता को दर्शाता है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ. अरविंद सहाय, संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, सर्वेश तिवारी, शिवप्रसाद, मंटू पटेल, नरेंद्र राय, राजन सिंह बिसेन, सूर्या श्रीवास्तव, मुकेश यादव, राजेश गुप्ता, धीरज सिंह, शैलेश सिंह, गौतम प्रसाद, जितेंद्र जायसवाल, डॉ. अरविंद कुशवाहा, जीतू गुप्ता, मंगल प्रताप शाही, सौरभ पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, टाइगर यादव, सत्येंद्र यादव, रविंद्र कुशवाहा, गब्बर ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close