google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कुशीनगर

आंखों से सूरमा चुराने वाली इन टप्पेबाज महिलाओं की कारगुज़ारियों ने पुलिस को भी हिला दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट

कुशीनगर की हाटा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अंतरप्रांतीय टप्पेबाजी गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया। यह गैंग बिहार प्रदेश से आकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा पर सवारी करती थी और भोली-भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थी। 

कोतवाल राजप्रकाश सिंह को एक मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया मोड के पास कुछ संदिग्ध महिलाएं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर घूम रही हैं और उनका चाल-चलन संदिग्ध है। 

सूचना मिलने के बाद, प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने उप निरीक्षक अनुराग शर्मा, उप निरीक्षक गौरव राय, महिला उप निरीक्षक प्रीति शर्मा, महिला आरक्षी सरिता, और महिला आरक्षी आकांक्षा को साथ लेकर बताये गए स्थान पर पहुंचे। वहां उन्होंने टप्पेबाजी करने वाली महिला गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार महिलाओं के पास से पुलिस ने लगभग दो लाख रुपये मूल्य की वस्तुएं बरामद कीं, जिनमें एक मंगलसूत्र (पीली धातु), काले और पीले मोती की माला, छह जोड़े बिछुए (सिल्वर धातु के), एक जोड़ी कान की बालियां (पीली धातु), एक जोड़ी कान का टप्स (पीली धातु), एक पायल (सिल्वर धातु), और एक नाक की कील (पीली धातु) शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने 19,500 रुपये नगद भी बरामद किए।

इसे भी पढें  झीलों के आईने में बसा शहर, मन मोह लेता है और शब्दों में अचानक खनक सी आ जाती है….

पकड़ी गई महिलाओं में यशोदा देवी पत्नी रामपत, प्रियंका पुत्री मगरु, करीशा पुत्री राजकुमार, और ऐश्वर्या पुत्री तपेश्वर शामिल हैं। सभी महिलाएं कोरान सराय, जिला भोजपुर, बिहार की निवासी हैं।

142 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close